By Priyanka Pal21, Jan 2025 10:00 AMjagranjosh.com
पूरी दुनिया की आबादी 8 अरब से भी ज्यादा हो चुकी है। ऐसे में जानिए दुनिया के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले 7 सबसे बड़े शहरों के बारे में।
गुआंगज़ौ
गुआंगज़ौ की समुद्री विरासत 2,000 साल से भी ज्यादा दा पुरानी है और इसका विशाल बंदरगाह चीन का मुख्य परिवहन और व्यापार केंद्र है। यह पुराने सिल्क रोड के शुरुआती बिंदुओं में से एक था, जो एशिया में फैला एक व्यापारिक मार्ग था। चीन में मौजूद गुआंगज़ौ शहर की जनसंख्या 70,100,000 है।
टोक्यो
जापान के शहर टोक्यो में जनसंख्या की बात करें तो यहां की आबादी 41,000,000 है। टोक्यो टॉवर जापान के टोक्यो में सबसे प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षणों में से एक है। यह टॉवर पेरिस के महान एफिल टॉवर से मिलता जुलता है।
शंघाई
यह एक वैश्विक शहर है, जिसका वाणिज्य, संस्कृति, वित्त, मीडिया, फैशन, प्रौद्योगिकी और परिवहन पर प्रभाव है। चीन के एक और शहर शंघाई की जनसंख्या 40,800,000 है।
दिल्ली
भारत की राजधानी दिल्ली भी जनसंख्या के मामले में बिल्कुल भी पीछे नहीं है, यहां की जनसंख्या 34,600,000 है।
जकार्ता
इंडोनेशिया का एक शहर जकार्ता में रहने वाले लोगों की जनसंख्या 29,200,000 है। जकार्ता आधिकारिक तौर पर 1960 तक पश्चिम जावा के भीतर एक शहर था, जब इसकी आधिकारिक स्थिति को विशेष राजधानी क्षेत्र के साथ एक प्रांत में बदल दिया गया था।
मनीला
फिलिपींस का एक शहर जिसे मनीला के नाम से जाना जाता है, इस शहर की जनसंख्या 27,200,000 है।
मुंबई
भारत के सपनो का शहर यानी मुंबई की जनसंख्या 27,100,00 है। मुंबई सबसे घनी आबादी वाला शहर बन चुका है।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।