By Priyanka Pal01, Jan 2025 06:00 AMjagranjosh.com
अगर आप जिंदगी अपने हर सफर में किताबों को पढ़ना पसंद करते हैं, तो आज हम सुझाने वाले हैं दुनिया की बेहतरीन किताबें। इन्हें पढ़कर आप अपने नए साल को यादगार बना सकते हैं और ढेर सारी सीख लेकर जीवन में आगे बढ़ सकते हैं।
How To Do The Work
यह एक ऐसी किताब है जो आपको ये बताएगी कि इपने ऊपर काम करने का मतलब क्या होता है। इसे हर 20, 30 40 और 60 से लेकर हर उम्र तक के व्यक्ति इसे पढ़ सकते हैं और इस बुक को अपनी जिंदगी में अपना सकते हैं।
Don't Believe Everything You Think
ये किताब इस बात पर आधारित है कि जो भी हम सोचते हैं वही सच है। लेकिन वो पूरी तरह से सच नहीं होता क्योंकि हमारा दिमाग हमारे साथ बहुत खेल - खेलता है और जो लोग अपने दिमाग के पैटर्न को समझ जाते हैं। वे अपने जीवन में सक्सेस हासलि कर लेते हैं।
Misbehaving
ये बुक आपको बताएगी कि आप कितनी गलतियां करते हैं और आपका दिमाग उन गलतियों को कब समझ पाता है।
As A Man Thinketh
ये किताब आपको बताएगी कि आप जो सोचते हैं, वही आप बनते हैं। देखने में एकदम पतली किताब आपको पढ़ने में सबसे ज्यादा मोटिवेशन देने का काम करेगी।
Why The Body Says No
किताब बताती है कि स्ट्रेस और एंजाएटी कैसे फिजिकल तरीके से आपकी बॉडी पर आने लगता है।
Stop Walking on Eggshells
ये किताब आपको बताती है कि अगर आपके परिवार या अगर आपकी जिंदगी में कोई ऐसा रिश्ता है, जहां एक इंसान BPD यानी बॉर्डरलाइन पर्सनैलिटी डिसऑर्डर से जूझ रहा है। इस पावरफुल बुक से आप बहुत कुछ सीख सकते हैं।
Freedom From The Known
हमारी जिंदगी में हमें लगता है, वो करना चाहिए क्या वो सच है या पूरी दुनिया ही झूठ है। हमारी बुनियाद क्या है इस बुक को पढ़कर आपका सामना सिर्फ आपसे होगा।
ऐसी ही बुक्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।