By Priyanka Pal15, Feb 2025 04:38 PMjagranjosh.com
आज जानिए लोगों में पाए जाने वाले कुछ ऐसे डरों के बारे में जिनके बारे में जानकर आपको हैरानी हो सकती है।
नोमोफोबिया
फोन के बिना रहने का डर आज के समय में यह फोबिया आम है। इससे आपके मोबाइल फोन के बिना होने की चिंता है, बैटरी लाइफ के बिना फोन या इंटरनेट से कनेक्ट न हो पाने की चिंता लोगों को सकती है।
डीपनोफोबिया
सार्वजनिक जगह पर खाना खाने का डर, इस फोबिया वाले लोग सार्वजनिक रूप से खाना खाने के समय बातचीत करने से डरते हैं।
हिप्पोपोटोमोनस्ट्रोसेक्विप्डैलिओफोबिया
लंबे शब्दों का डर, 36 अक्षरों का नाम लगता है। इस डर से जूझ रहे लोग अगर स्पेलिंग कॉम्पीटीशन में शामिल हो गए तो मुश्किल में पड़ सकते हैं।
स्क्रिप्टोफोबिया
लिखते समय सामाजिक चिंता पैदा कर सकता है, जब लोग आस – पास हों। यह ग्राफोफोबिया से भी संबंधित है, जो हाथ से लिखने का डर है।
फूलों का डर
एंथोफोबिया से पीड़ित लोगों को फूलों से बहुत डर लगता है। यह डर किसी भी फूल या किसी खास किस्म के फूल से हो सकता है। फूल या पौधे को कोई भी हिस्सा तना, पत्ती या पंखुड़ी चिंता का कारण बन सकता है।
टूरोफोबिया
इससे पीड़ित लोगों के लिए पनीर का सिर्फ दिखना, सोचना या उसका जिक्र ही उन्हें घबराहट में डाल देता है।
पैनोफोबिया
इस पीड़ित लोगों को एक से ज्यादा तरह के फोबिया का अनुभव होता है। वे बिना किसी टिगर के लगातार डर की स्थिति में रहते हैं। मानते हैं कि कुछ भयानक होने वाला है।
सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
What Is The Outermost Layer Of Earth’s Atmosphere Called?