कहीं आपका तो नहीं हो रहा अनादर? इन 7 संकेतों से पहचानिए
By Priyanka Pal13, Sep 2024 06:10 PMjagranjosh.com
कोई आपका अनादर कर रहा है इसकी पहचान करना आपके लिए मुश्किल हो रहा है। तो आगे बताए जा रहे ये 7 संकेत से आप इसकी पहचान कर सकते हैं।
इंतजार करवाना
क्या आप हमेशा दूसरों के आने या जवाब देने का इंतजार करते रहते हैं। तो यह इस बात का संकेत है कि आपके समय की कोई कद्र नहीं कर रहा है।
बैकहैंडेड कॉम्प्लीमेंट
जब भी कोई आपकी तारीफ करते हुए आपकी कमियां भी गिनाने लगता है, तो यह साफ तौर पर संकेत है कि आपकी सामने वाला अनादर कर रहा है।
दूसरों का फोन में लगे रहना
जब भी आप अपने किसी दोस्त के साथ होते हैं और उससे कुछ शेयर कर रहे हैं। वह अगर हमेशा फोन में घुसा रहता है तो यह साफ तौर पर संकेत है कि वह आपका अनादर कर रहा है।
विचार ना सुनना
अनादर कई रूपों से होता रहता है और यह सबसे ज्यादा दुख देने वाला तब होता है, जब कोई आप आपके विचारों को हमेशा अनसुना कर देता है।
मजाक उड़ाना
जब भी कोई आपकी पसंदीदा चीज का मजाक उड़ाता है या उन्हें मानने से इंकार कर देता है। तो यह संकेत है की सामने वाले आपका अनादर कर रहा है।
पीठ पीछे बातें करना
दूसरों अगर आपके बारे में पीठ पीछे बुराई करते हैं और आपको हमेशा नीचा फील करवाते हैं। तो यह साफ संकेत है सामने वाला आपका अनादर कर रहा है।
गलत काम करवाना
अगर कोई दोस्त गलत काम कर रहा है और उसे आप मना कर रहे हैं। इसके वाबजूद भी वे उसे कर रहा है तो यह भी साफतौर पर एक संकेत है कि सामने वाला आपका अनादर कर रहा है।
ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
चीजें रखकर जाते हैं भूल? आपकी ये आदतें हैं जिम्मेदार