लोग नहीं, साइकोलॉजी कहती है ऐसे लोग होते हैं ज्यादा स्मार्ट
By Priyanka Pal31, Aug 2024 02:25 PMjagranjosh.com
होशियार होना सिर्फ हाई IQ और अपनी क्लास में हमेशा पहली पॉजीशन लाना नहीं होता। बल्कि ज्यादा स्मार्ट इससे भी कई ज्यादा बुद्धिमान होता है।
साइकोलॉजी
अगर आप सोच रहे हैं कि क्या आप सच में ज्यादा स्मार्ट होने की कैटेगिरी में आते हैं। तो आज जानिए साइकोलॉजी के अनुसार, ज्यादा स्मार्ट लोगों में दिखने वाले संकेतों के बारे में।
उत्सुकता
जर्नल ऑफ इंडिविजुअल डिफरेंस में प्रकाशित एक रिसर्च के अनुसार, जिज्ञासा और बुद्धिमत्ता के बीच एक मजबूत संबंध पाया गया। जो लोग वास्तव में सीखने और नई चीजों की खोज करने में रुचि रखते हैं, वे दूसरों से अधिक स्मार्ट माने जाते हैं।
बदलाव के लिए तैयार
स्मार्ट होना सिर्फ ज्ञान के बारे में नहीं है, यह इस बारे में है कि आप इसे कैसे अपनाते हैं। कितना भी ज्ञान हासिल करने के बाद भी हर समय खुद को हर परिस्थिती में बदलना यह बुद्धिमत्ता का संकेत है।
आनंद
ब्रिटिश जर्नल ऑफ साइकोलॉजी की रिसर्च में यह पाया गया कि ज्यादा स्मार्ट लोग अपने दोस्तों के साथ घुलने-मिलने पर जीवन से कम संतुष्ट पाए गए।
समस्या सुलझाना
होशियार लोग चुनौतियों से नहीं कतराते। इसके बजाय, वे समस्याओं का सामना करते हैं और समाधान खोजने के लिए अपनी आलोचनात्मक सोच का इस्तेमाल करते हैं।
सीमाएं पहचानना
अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं जो मुझे नहीं पता कहने से नहीं डरते और फिर उसे सीखने के लिए तैयार रहते हैं, तो यह एक मजबूत संकेत है कि आप वास्तव में बुद्धिमान हैं।
सहानुभूति
दूसरों के लिए गहराई से महसूस करना, उनकी भावनाओं को समझ पाना और देखभाल और समझदारी से जवाब देना आपकी बुद्धिमत्ता का प्रमाण है।
सराहना
अगर आपको सादगी में सुंदरता दिखती है और आप अक्सर सबसे सरल समाधान या सच्चाई की तलाश करते हैं, तो इसे अपनी बुद्धिमत्ता का संकेत मानें।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।