By Priyanka Pal07, May 2025 04:00 PMjagranjosh.com
दमदार पर्सनैलिटी
हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी पर्सनैलिटी दूसरों पर प्रभाव और दमदार हो, जिससे लोग उसकी बातें ध्यान से सुनें और उसकी उपस्थिति को महसूस करें। जानिए दमदार पर्सनैलिटी में दिखने वाले संकेत।
सेल्फ कॉन्फिडेंस
दमदार पर्सनैलिटी वाले लोग खुद पर भरोसा रखते हैं और अपनी बात को मजबूती से दूसरों के सामने रखना जानते हैं। वे किसी भी स्थिति में घबराते नहीं और शांत दिमाग से सोचते हैं।
बॉडी लैंग्वेज
इन लोगों की बॉडी लैंग्वेज बहुत पॉजिटिव और प्रभावशाली होती है। वे सीधे खड़े होते हैं, आंखों में आख डालकर बात करते हैं और एक मजबूत हैंडशेक करना इन्हें आता है।
इफेक्टिव कम्यूनिकेशन
आपने नॉटिस किया होगा दमदार व्यक्तित्व वाले लोग साफ, सरल और प्रभावी तरीके से बात करते हैं। वे सिर्फ बोलते नहीं, बल्कि अच्छे लिस्नर भी होते हैं।
पॉजिटिव सोच
ये लोग किसी भी परिस्थिति में सोच रखते हैं, इसी के साथ वे मुश्किलों को अवसर में बदलने का हुनर जानते हैं।
गुड ड्रेसिंग सेंस
दमदार पर्सनैलिटी वाले लोग पहनावे और पर्सनल ग्रूमिंग का खास ध्यान रखते हैं। वे सिंपल लेकिन साफ-सुथरे और प्रोफेशनल तरीके से तैयार होते हैं।
टाइम मैनेजमेंट
दमदार पर्सनैलिटी के लोग समय का सम्मान करते हैं और समय की बर्बादी नहीं करते और सबसे जरूरी बात फालतू चीजों में समय बर्बाद करना उन्हें पसंद नहीं होता।
नई चीजें सीखना
दमदार पर्सनैलिटी वाले लोग हमेशा नई चीजें सीखते रहते हैं। इतना ही नहीं वे किताबें पढ़ते हैं, नए कौशल सीखते हैं और अपनी क्षमताओं को बढ़ाते हैं।
ऐसी ही सॉफ्ट स्किल, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।