By Priyanka Pal31, Dec 2024 06:00 AMjagranjosh.com
अंतरिक्ष में बीते कई सालों से ऐसे बहुत से आविष्कार हुए जिनकी वजह से दुनिया ने ब्रह्मांड को करीब से देखा। आज जानिए ऐसे 7 अंतरिक्ष मिशन के बारे में जिन्होंने इतिहास रचा है।
स्पुतनिक 1
4 अक्टूबर साल 1957 को यह अंतरिक्ष में प्रवेश करने वाला पहला यान रहा है। इसने 21 दिनों की अवधि में पृथ्वी की 1440 बार परिक्रमा की और अंतरिक्ष यात्राओं का रास्ता खोला।
वॉयेजर 1
इसे बृहस्पति और शनि ग्रह का पता लगाने के लिए लॉन्च किया गया। यह यान उम्मीदों से कहीं आगे निकल गया और बृहस्पति के ज्वालामुखियों और शनि के छल्लों का भी पता लगाया। इसके साथ ही 1990 में, यह पूरे सौर मंडल की तस्वीर खींचने में सफल रहा।
स्पेसशिप वन
साल 2004 में कैलिफोर्निया के मोजावे के स्केल्ड कम्पोजिट्स के विमान डिजाइ बर्ट रुटन। इस अंतरिक्ष यान को विकिसित करने के लिए जिम्मेदार थे।
वोस्तोक 1
इस मिशन के साथ ही मनुष्य ने अंतरिक्ष में कदम रखा। 12 अप्रैल, 1961 को यूरी गगारिन वोस्तोक जहाज पर सवार हुआ। यह यात्रा 108 मिनट तक चली, लेकिन इसने अंतरिक्ष में मनुष्यों की यात्रा को शुरू किया।
अपोलो 11
1969 में इंसान चांद पर पहुंच गया, फ्लोरिडा के केप कैनेजी से चांद की सतह तक की यात्रा में 4 दिन लगे। नील आर्मस्ट्रांग और उनके कमांडर बज एल्ड्रिन ने चांद पर कदम रखा और 3 घंटे तक उसका दौरा किया।
मार्स पाथफाइंडर
1996 को मार्स पाथफाइंडर प्रक्षेपित किया गया। इसका रोवर, 23 पाउंड का सोजर्नर, 4 जुलाई 1997 को अपने स्थान पर उतरा। इस मिशन ने मंगल ग्रह पर बहते पानी की संभावना का पता लगाया।
कैसिनी ह्यूजेंस
नासा, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी और इतालवी अंतरिक्ष एजेंसी के बीच सहयोग के बाद इस यान को 15 अक्टूबर, 1997 को लॉन्च किया गया, जिसने अंतरिक्ष में 20 साल बिताए। इसने शनि के चंद्रमाओं के बीच चक्कर लगाए और बृहस्पति को समझने में मदद मिली।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।