क्‍या आप भारत की 7 सबसे ऊंची मूर्तियों के बारे में जानते हैं?


By Priyanka Pal09, Dec 2024 04:16 PMjagranjosh.com

सिर्फ विदेशों में ही नहीं बल्कि भारत में भी ऐसी मूर्तियां हैं जिन्हें सबसे ऊंची मूर्तियों में से एक माना जाता है। आज इस वेब स्टोरी में जानिए भारत की 7 सबसे ऊंची मूर्तियों के बारे में।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी

भारत के लौह पुरुष को समर्पित, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी 182 मीटर की विशाल ऊंचाई के साथ दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमाओं में से एक है। इसे बनने लागत 3,000 करोड़ की लगी थी।

स्टैच्यू ऑफ बिलीफ

भगवान शिव की एक विस्मयकारी 369 फीट ऊंची कलाकृति है जो राजस्थान के नाथद्वारा में स्थित है। इसे बनाने में 80 करोड़ की लागत लगाई गई थी।

स्टैच्यू ऑफ इक्वलिटी

यह प्रतिमा पंचलोहा नामक पांच धातुओं से बनी हुई है। इस प्रतिमा की की ऊंचाई 66 मीटर या 216 फीट है। तेलंगाना की इस प्रतिमा को 1,000 करोड़ की लागत लगी।

मदापम हनुमान मूर्ति

यह हनुमान की सबसे ऊंची मूर्तियों में से एक है जो मदपम के पास स्थित है। इसकी अनुमानित ऊंचाई 52 मीटर बताई जाती है जो सबसे ऊंची है।

पंचमुखी हनुमान मूर्ति

इस प्रतिमा की ऊंचाई 49 मीटर है, जो कि कर्नाटक राज्य की शौभा बढ़ाने का काम कर रही है।

मुथुमलाई मुरुगन

तमिलनाडु में बनी इस प्रतिमा को पशुमलाई मुरुगन की मूर्ति के नाम से जाना जाता है। जिसकी उंचाई 146 फीट है।

मां वैष्णो देवी मूर्ति

कुटा की पहाड़ियों पर स्थित एक गुफा में माता वैष्णो देवी की स्वयंभू तीन मूर्तियां हैं। देवी काली, सरस्वती और लक्ष्मी, पिण्डी के रूप में गुफा में विराजित हैं।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

भारत के सबसे कम आबादी वाले राज्य कौन से हैं?