इन 7 चीजों को अलग ढंग से करना पसंद करते हैं क्लास टॉपर्स


By Priyanka Pal20, Jan 2025 05:28 PMjagranjosh.com

टॉपर्स एवरेज स्टूडेंट से ऐसा क्या अलग करते हैं, जो उन्हें दूसरों से अलग बनाने में हेल्प करती है। आज जानिए टॉपर्स की कुछ आदतों के बारे में जिन्हें आप भी अपना सकते हैं।

स्पष्ट लक्ष्य

टॉपर्स अपने छोटे और बड़े कामों को बहुत अच्छे से समझते हैं, वे जानते हैं कि उन्हें किस समय तक क्या हासिल करना है और कौन सा काम पहले करना है।

टाइम मैनेजमेंट

वे समय का सही उपयोग करना जानते हैं और हर काम के लिए समय तय करते हैं। पढ़ाई, रिवीजन और आराम के लिए बैलेंस्ड शेड्यूल बनाते हैं। समय बर्बाद करने वाली चीजों जैसे सोशल मीडिया का सीमित इस्तेमाल करते हैं।

स्मार्ट तरीके

टॉपर्स रटने के बजाय समझने पर जोर देते हैं। वे जरूरी सब्जेक्ट्स को प्राथमिकता देते हैं और क्लास में शॉर्ट नोट्स तैयार करते हैं।

ध्यान और फोकस

पढ़ाई के दौरान ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रहते हैं। मेडिटेशन और माइंडफुलनेस से अपने दिमाग को शांत और फोकस बनाते हैं।

प्रैक्टिस

टॉपर्स एग्जाम से पहले रिवीजन कर लेते हैं ताकि उनके कॉन्सेप्ट्स क्लियर रहें। वे पुराने प्रश्न पत्र हल करते हैं और मॉक टेस्ट देते हैं। इसी के साथ वे गलतियों से सीखने और उन्हें सुधारने पर काम करते हैं।

जिज्ञासु

टॉपर्स पढ़ाई के साथ-साथ दूसरी चीजों में भी नॉलेज हासिल करना पसंद करते हैं। वे किताबें, ऑनलाइन कोर्स और शॉर्ट टर्म प्रोजेक्ट्स से नए-नए चीजे सीखते हैं।

पॉजिटिव

टॉपर्स असफलताओं से घबराते नहीं, बल्कि उन्हें सुधार का मौका मानते हैं। खुद पर विश्वास रखते हैं और हमेशा आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं।

ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

टेनिस खिलाड़ी हैं नीरज चोपड़ा की पत्नी हिमानी मोर, जानें कितनी की है पढ़ाई