7 तरह के बुद्धिमान लोगों के बारे में जानिए? कहीं आप भी तो नहीं
By Priyanka Pal15, Jul 2024 04:05 PMjagranjosh.com
क्या आपको पता है हर व्यक्ति बुद्धिमान होता है, सिर्फ पढ़ाई में नहीं बल्कि अलग - अलग चीजों में। आज जानिए 7 तरह के बुद्धिमान लोगों के बारे में। इसी के साथ यह भी पता लगा पाएंगे कि आप किस तरह के व्यक्ति हैं।
लॉजिकल व्यक्ति
इस तरह के लोगों को प्रयोग करना, पहेलियां सुलझाना और रिश्तों की अच्छी समझ होती है। ऐसे व्यक्ति साइंटिस्ट, कंप्यूटर प्रोग्रामर और इन्वेंटर्स हो सकते हैं।
बात करने में माहिर
इस कैटेगिरी में वह लोग आते हैं जो पढ़ने, लिखने, सुनने और बोलने के जरिए सीखते हैं। व्याकरण की गलतियां ढूंढ़नें में माहिर और बाहरी लैंग्वेज सीखने का हुनर होता है।
विजुअल याद रखने में स्मार्ट
कल्पना करने, चित्र बनाने और पहेलियां सुझाने की क्षमता रखने वाले लोग इस कैटेगिरी में आते हैं। ऐसे लोग आर्कटेक्टचर, कंप्यूटर साइंटिस्ट और डिजाइनर बन सकते हैं।
बॉडी स्मार्ट
आप लोगों के बॉडी पोस्चर को, बात करने के तरीके से काफी कुछ पता लगा पाते हैं। आप अच्छे एथलीट हो सकते है, एक्टर और डांसर भी बन सकते हैं।
सुनने में स्मार्ट
यह लोग संगीत की कला को समझते हैं और उसकी तारीफ करते हैं। आप चीजों को समझने के लिए लय और पैटर्न का उपयोग करते हैं। इन लोगों का करियर इंट्रस्ट म्यूजिक कंपोजर, डीजे, बैंड डायरेक्टर और सिंगर बनने में हो सकता है।
इंटर पर्सनल
आपको लोगों के साथ बातें शेयर करना, इंटरव्यू करना और सहयोग करना पसंद है। इसी के साथ आपमें एक टीम लीडर की क्वालिटी भी मौजूद हो सकती है।
सेल्फ स्मार्ट
बुद्धिमान लोग खुद को समझने में स्किल्ड होते हैं। यह लोग अकेले काम करने में एक्सपर्ट होते हैं। यदि आप ऐसे व्यक्ति हैं तो आप साइकोलॉजिस्ट, कवि और थैरेपिस्ट में अपना करियर चुन सकते हैं।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।