दिमाग को शांत रखेंगे ये 7 तरीके


By Priyanka Pal22, Mar 2025 11:11 AMjagranjosh.com

दिमाग को शांत रखेंगे ये 7 तरीके

आज कल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में स्ट्रेस होना आम बात हो गई है। ऐसे में दिमाग को शांत करने के कुछ नायाब तरीके आपके बड़े काम आ सकते हैं।

मेडिटेशन

रोजाना अपने बिजी शेड्यूल से 10 से 15 मिनट ध्यान करने से आपका दिमाग शांत रह सकता है। इससे आप निगेटिव विचारों को भी शांत कर सकते हैं।

मनपसंद हॉबी

जिन चीजों को करने से आपको खुशी मिलती है उसे रोजाना करने से भी आपका स्ट्रेस कम हो सकता है। जैसे अगर आप गाना सुनने या गाने के शौकिन हैं तो आप इससे भी अपना स्ट्रेस कम कर सकते हैं।

गहरी सांस लेना

जब भी आपको घबराहट या गुस्सा महसूस हो, तो 4 सेकंड तक सांस लें, 4 सेकंड तक रोकें और फिर धीरे-धीरे छोड़ें। ऐसा करने से आपका स्ट्रेस कम और मन शांत होता है।

नेचर के करीब

हर दिन कुछ समय प्रकृति में बिताएं। पेड़ों, फूलों और खुले आसमान को देखने से मन को शांति मिलती है।

स्क्रीन टाइम कम करें

मोबाइल, सोशल मीडिया और टीवी का इस्तेमाल दिमाग को थका देता है। दिन में कुछ समय बिना फोन और स्क्रीन के बिताएं। यह आपके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाएगा।

अच्छी संगत में रहें

जिन लोगों के साथ आप रहते हैं, उनका आपके दिमाग पर गहरा प्रभाव पड़ता है। सकारात्मक और खुशमिजाज लोगों के साथ समय बिताने से तनाव कम होता है और मन शांत रहता है।

सकारात्मक सोच

किसी भी परिस्थिती में हमेशा खुद को दूसरों से आंकना कम करें। अपनी सोच को पॉजिटिव बनाकर आप जीवन के सभी दुखों का सामना आसानी से कर सकते हैं।

ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

कौन से छात्र उठा सकते हैं पीएम विद्या लक्ष्मी योजना के लाभ?