कौन से छात्र उठा सकते हैं पीएम विद्या लक्ष्मी योजना के लाभ?


By Mahima Sharan21, Mar 2025 06:51 PMjagranjosh.com

एजुकेशन लोन

अच्छी शिक्षा हासिल करने के लिए ज्यादातर मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चे अक्सर एजुकेशन लोन लेते हैं। हालांकि, इसके बावजूद कई बार पैसों की कमी के कारण बच्चों को एजुकेशन लोन नहीं मिल पाता है या फिर छात्रों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

सरकार देगी पढ़ाई के लिए पैसे

आपको बता दें कि जो छात्र आर्थिक रूप से कमजोर हैं। उनके लिए सरकार की ओर से एक खास योजना लागू की गई है, जिसके तहत छात्रों को भारत सरकार की ओर से सालाना 8-10 लाख रुपये मिलेंगे। इस योजना का नाम पीएम विद्या लक्ष्मी है।

कितने प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी?

पीएम विद्या लक्ष्मी योजना के अंतर्गत छात्रों को दिए जाने वाले लोन पर सरकार तीन प्रतिशत की ब्याज सब्सिडी देगी। इस योजना का लाभ उन छात्रों को मिलेगा जो उच्च शिक्षा हासिल करना चाहते हैं।

क्या है योजना का उद्देश्य

प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना का उद्देश्य गरीब छात्रों को उच्च शिक्षा हासिल करने में आने वाली आर्थिक समस्याओं को दूर करना है।

किन छात्रों को मिलेगा लाभ

पीएम विद्या लक्ष्मी योजना का लाभ उन छात्रों को मिलेगा जिनके परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम है। इस योजना के तहत भारत सरकार 7.5 लाख रुपये तक के लोन के लिए 75 प्रतिशत गारंटी देगी।

क्या है शर्त

इसके साथ ही छात्र के 10वीं और 12वीं कक्षा में 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। इस योजना के तहत हर साल देश के करीब 1 लाख छात्रों को लोन दिया जाएगा।

बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए यह सरकार की ओर से बड़ी पहल है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

भारत के सबसे अमीर MLA