दिमाग को सतर्क रखने के लिए 7 तरीके


By Priyanka Pal23, Dec 2024 04:28 PMjagranjosh.com

आज कल तेज रफ्तार भरी दुनिया में आपको अपने दिमाग को तेज रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में जानिए आप अपने दिमाग को सतर्क और एक्टिव कैसे बना सकते हैं।

ब्रेक लेना

अपने काम को करने के लिए बीच - बीच में छोटे - छोटे ब्रेक लेना बहुत जरूरी है। जिससे आप दिमाग को थोड़ा आराम देकर कोई काम दुबारा और फुल एनर्जी के साथ पूरा कर सकते हैं।

क्रिएटिव वर्क

पसंदीदा संगीत सुनना दिमाग को तरोताजा करता है। चित्रकारी, लिखाई या डांस जैसे रचनात्मक काम करें, जिसे करने के बाद आपको खुशी मिलती है।

रूटीन बदलें

अगर रोजाना एक ही जैसा रूटीन फॉलो करते हैं और उससे सफलता नहीं मिल रही है, तो नए रूटीन और आदतें बनाएं। रास्ता बदलकर ऑफिस या कॉलेज जाएं, यह दिमाग को नई चीजें नोटिस करने का मौका देता है।

नई जानकारी से अपडेट

इसके लिए आप अखबार, मैगज़ीन या ब्लॉग पढ़ सकते हैं। इसी के साथ ऑनलाइन कोर्सेज या वर्कशॉप में हिस्सा लें।

योगा

सुबह उठकर योगा करने से आप अपने दिमाग को शांत करने के साथ - साथ दिमाग की प्रो़क्टिविटी को भी बढ़ा सकते हैं।

दिमाग को चुनौती देना

कोई नई भाषा, गिटार बजाना सीखें या कोई नया कौशल सीखने से आप अपने दिमाग को चुनौती दे सकते हैं।

सकारात्मक माहौल

अपने आसपास एक शांत और प्रोत्साहित करने वाला वातावरण बनाएं। हमेशा खुद को ऐसे दोस्तों से घेरे जो आपको मोटिवेट और आपकी मस्ती में साथ देते हैं।

ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

बार-बार पढ़ने के बाद भी लास्ट टाइम में जाते हैं भूल? खुद में लाएं ये बदलाव