गिनीज वर्ल्ड बुक में दर्ज हैं ये 7 अनोखे रिकॉर्ड्स
By Priyanka Pal11, Apr 2025 05:45 PMjagranjosh.com
गिनीज वर्ल्ड बुक में दर्ज 7 रिकॉर्ड
आपने दुनिया में कुछ अजीबो गरीब लोगों के बारे में सुना है, जिसमें कुछ लोगों को उनके अलग -अलग चीजों में रिकॉर्ड दर्ज कराने के लिए जाना जाता है। आगे जानिए गिनीज वर्ल्ड बुक में दर्ज 7 रिकॉर्ड्स के बारे में।
हाई हील में बैलेंस
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में एक पैर पर सबसे लंबे समय तक बैलेंस बनाए रखने का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। 1 घंटे, 3 मिनट और 5 सेकंड तक खड़े होने का रिकॉर्ड।
हैलो किट्टी कलेक्शन
हैलो किट्टी यादगार वस्तुओं का सबसे बड़ा कलेक्शन जापान की असाको कांडा के पास है, जिसमें 5,169 प्रभावशाली आइटम हैं।
सबसे ज्यादा टैटू
हॉलिस कैंट्रेल ने 24 घंटे में सबसे ज्यादा टैटू बनाने के रिकॉर्ड बनाएं हैं। उन्होंने 24 घंटे में 801 टैटू बनाने का रिकॉर्ड कायम किया है।
स्नो ग्लोब के अंदर बिताया गया समय
योशिकाज़ु यामागुची ने 2018 में स्नो ग्लोब के अंदर 30 मिनट और 45 सेकंड से अधिक समय बिताया था।
लगातार विडियो गेम खेलने का रिकॉर्ड
गिनीज वर्ल्ड बुक में एक व्यक्ति ने बिना ब्रेक के लगातार 138 घंटे और 34 मिनट तक वीडियो गेम खेलकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
खाने का रिकॉर्ड
डोनाल्ड ए. गोर्स्के ने अपने पूरे जीवन में 26,000 से ज्यादा बिग मैक खाकर सबसे ज्यादा हैमबर्गर खाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
लंबे नाखून
अमेरिका की रहने वाली ली रेडमंड के पास सबसे लंबे नाखूनों का रिकॉर्ड था, लेकिन 2009 में एक दुखद कार दुर्घटना के कारण यह रिकॉर्ड खो गया।
ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।