By Mahima Sharan03, Oct 2024 01:53 PMjagranjosh.com
8+8+8 रूल्स
आज की दुनिया में, जीवन में संतुलन पाना एक कठिन काम लग सकता है। लेकिन चिंता न करें, एक सीधा-सादा तरीका है जो आपको अपना समय सही तरीके से मैनेज करने और अधिक संतुलित जीवन जीने में मदद कर सकता है। इसे 8+8+8 रूल्स कहा जाता है।
8+8+8 नियम क्या है?
8+8+8 नियम एक टाइम मैनेजमेंट कॉन्सेप्ट है जो आपके 24 घंटे के दिन को तीन मुख्य भागों में बांटता करता है, जिनमें से प्रत्येक 8 घंटे का होता है।
काम के लिए 8 घंटे
यह आपका प्रोडक्टिव टाइम है, जो आपकी नौकरी या आपके पर्सनल लक्ष्यों में योगदान करना है। यह आपका करियर का काम, पढ़ाई या कोई अन्य ज़िम्मेदारी हो सकती है जिस पर आपको ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।
आराम के लिए 8 घंटे
इस समय में आपका सोने का समय और आराम का समय शामिल है। नींद आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए हर रात लगभग 7-9 घंटे सोने का लक्ष्य रखें।
ब्रेक के लिए 8 घंटे
दिन का यह हिस्सा बाकी सब चीज़ों के लिए है—व्यक्तिगत देखभाल, शौक, सामाजिक मेलजोल और परिवार के साथ समय बिताना।
8+8+8 नियम के लाभ
काम, आराम और व्यक्तिगत गतिविधियों के लिए समय डिवाइड करके, आप अपने समय का अधिक प्रभावी ढंग से प्रबंधन कर सकते हैं।
इन तरीकों से आप अपने जीवन को खुशी के साथ जी सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
एग्जाम से एक रात पहले न करें ये काम, पड़ सकता है पछताना