एग्जाम से एक रात पहले न करें ये काम, पड़ सकता है पछताना
By Mahima Sharan03, Oct 2024 12:49 PMjagranjosh.com
एग्जाम से पहले की गलतियां
परीक्षा में सफल होने के लिए सिर्फ अच्छी तरह से पढ़ाई करना ही काफी नहीं है। अगर आप परीक्षा से ठीक पहले रात में ऐसा कुछ करते हैं, तो आपकी परीक्षा खराब हो सकती है। आइए जानते हैं परीक्षा से ठीक पहले क्या-क्या नहीं करना चाहिए।
देर रात तक जागना
परीक्षा से ठीक पहले देर रात तक जागना और परीक्षा की तैयारी करना परीक्षा में आपका फोकस बिगाड़ सकता है। रात में कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लें, ताकि आप सुबह तरोताजा होकर अलर्ट मोड में परीक्षा दें।
स्टडी मटीरियल ढूंढना
कुछ छात्र परीक्षा से ठीक पहले नोट्स और स्टडी मटीरियल ढूंढते रहते हैं। इससे बचें और अपनी कॉपी नोटबुक के नोट्स अपडेट रखें, ताकि आपकी तैयारी में कोई कमी न रहे।
नया चैप्टर पढ़ना
अगर आप परीक्षा से ठीक पहले नया चैप्टर खोलकर बैठते हैं, तो यह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। क्योंकि, किसी भी नए चैप्टर के बारे में अधूरी जानकारी जिसके बारे में आपको पूरी समझ नहीं है, आपको और भी उलझा सकती है और परेशान कर सकती है।
आराम न करना
परीक्षा से पहले मेडिटेशन, डीप ब्रीदिंग या योगासन आदि करें। इससे आपकी नसें शांत होंगी। आपका दिमाग बेहतर तरीके से काम करेगा।
तनाव से बचें
किसी भी परीक्षा में पास होने की कोशिश करना बहुत तनावपूर्ण हो सकता है। इसलिए खुद को पढ़ने, गाना सुनने में व्यस्त रखें और अगर आप चाहें तो तनाव कम करने के लिए नहा भी सकते हैं।
इन तरीकों से आप एग्जाम में अपना बेस्ट दें सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
कॉलेज छात्रों को कभी नहीं करनी चाहिए रिज्यूमे से जुड़ी ये 5 गलतियां