A,B,AB,O.... ब्लड ग्रुप से करें अपनी पर्सनैलिटी की पहचान


By Mahima Sharan20, Nov 2024 06:41 PMjagranjosh.com

पर्सनैलिटी टेस्ट

व्यक्ति के जीवन से जुड़ी छोटी से छोटी चीजें भी उनकी पर्सनैलिटी के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। जिस तरह से हमारे बोलने, चलने और बैठने का तरीका हमारी पर्सनैलिटी को दर्शाता है, बिल्कुल उसी तरह हमारा ब्लड ग्रुप भी हमारे बारे में कभी अनकही-अनजानी चीजें छिपा कर बैठा है।

ब्लड ग्रुप से पहचाने पर्सनैलिटी

सभी व्यक्तियों का ब्लड ग्रुप एक दूसरे से अलग होता है। इंसान का ब्लड ग्रुप चार प्रकार का होता है A,B,AB और O । इसमें नेगेटिव और पॉजिटिव 2 टाइप होते हैं। आइए आज ब्लड ग्रुप के हिसाब से व्यक्ति के व्यक्तित्व की पहचान करते हैं।

ब्लड ग्रुप A

ए ब्लड ग्रुप वाले व्यक्ति अच्छे स्वभाव के होते हैं। इन लोगों पर भरोसा किया जा सकता है, इसके साथ ही वे लोग अपने लक्ष्य के प्रति बेहद जुनूनी और जिद्दी प्रकार के होते हैं।

ब्लड ग्रुप B

B ब्लड ग्रुप वाले व्यक्ति बेहद ही क्रिएटिव होते हैं। ये लोग जल्दी निर्णय लेने की क्षमता रखते हैं और अपने कार्यों के प्रति जिम्मेदार भी होते हैं।

ब्लड ग्रुप AB

AB ब्लड ग्रुप वाले लोग बेहद ही आकर्षित होते हैं। वैसे तो AB ब्लड ग्रुप वाले व्यक्ति लोगों के बीच बेहद ही लोकप्रिय होते हैं, लेकिन ये लोग थोड़े डरपोक और शर्मीले कैटेगरी में भी आते हैं।

ब्लड ग्रुप O

O ब्लड ग्रुप वाले व्यक्ति सामाजिक और आउटगोइंग किस्म के होते हैं। ऐसे लोग शांति के साथ जीवन व्यतीत करना पसंद करते हैं।

आपका ब्लड ग्रुप आपकी पर्सनैलिटी के बारे में क्या बताता है? शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

Bass Guitarist Mohini Dey Impressive Education!