बुद्धिमान छात्रों में होती हैं ये 5 प्राचीन भारतीय आदतें


By Mahima Sharan12, Feb 2025 05:41 PMjagranjosh.com

बुद्धिमान छात्रों की आदतें

हजारों सालों से, प्राचीन भारत के ज्ञान ने बढ़ी हुई बुद्धि और तेज दिमाग विकसित करने के लिए कई तरीके बताए हैं। आप बेशक इसे आउटडेटेड समझें, लेकिन आज भी बुद्धिमान बच्चे इन आदतों को फॉलो करते हैं।

ध्यान

ध्यान प्राचीन भारतीय अभ्यास रहा है, जिसका मस्तिष्क की शक्ति और बुद्धि पर गहरा प्रभाव पड़ता है। ध्यान केंद्रित करने, एकाग्रता को तेज करने और स्मृति में सुधार करने का शानदार तरीका है। हर बुद्धिमान छात्र रोजाना कम से कम 15 मिनट ध्यान का अभ्यास करता है।

योग

योग ऊर्जा को संतुलित करता है और मस्तिष्क के कार्य को बढ़ावा देता है। बुद्धिमान छात्र दैनिक तौर पर प्राचीन साहित्य योग जैसे की सर्वांगासन , शीर्षासन और पद्मासन करते हैं। इससे मस्तिष्क में ऑक्सीजन के प्रवाह बढ़ता है, तनाव कम होता है।

साउंड थेरेपी

प्राचीन भारतीय परंपराओं ने दिमाग के कार्य को बेहतर बनाने में साउंड और वाइब्रेशन की शक्ति को बहुत महत्व दिया है। इससे तनाव और चिंता को कम करने में मदद मिलती हैं।

भोजन

भोजन हमारे शरीर में ईंधन का काम करता है। जिस तरह से गाड़ी चलाने के लिए पेट्रोल की जरूरत होती है, बिल्कुल उसी तरह दिमाग को सक्रिय रूप से काम करने के लिए स्वस्थ्य और पोषित भोजन की आवश्यकता होती है।

ब्रह्म मुहूर्त में उठना

छात्रों जीवन में ब्रह्म मुहूर्त सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। छात्र के तौर पर आपको सुबह जल्दी उठने की आदत डालनी चाहिए। यह समय पढ़ाई से लेकर आपके व्यक्तिगत विकास और शांत मन सभी के लिए रामबाण है।

इन आदतों को अपनाकर आप भी बुद्धिमान बन सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

दिमाग को तेज करने के 9 अद्भुत तरीके