दो पैर पर चलने वाले जानवर कौन-से हैं?


By Priyanka Pal28, Feb 2025 05:41 PMjagranjosh.com

दो पैर पर चलने वाले जानवर

क्या आप दो पैर पर चलने वाले 7 जानवरों के बारे में जानते हैं। हां, सोचने में समय लग सकता है यदी नहीं तो आज इस वेब स्टोरी में जानिए।

वॉलबी

कंगारू की तरह वॉलबीज अपने पिछले पैरों पर पूंठ के सहारे उछलते हैं। ये लगभग 15 से 30 मील प्रति घंटे की स्पीड से भाग सकते हैं।

फ्लेमिंगो

फ्लेमिंगो चमकीले गुलाबी रंग के ये पक्षी दो पैरों से भागने के साथ एक पैर पर काफी देर तक खड़े रह सकते हैं।

पेंगुइन

यह जानवर दो पैरों पर सीधे खड़े होकर बर्फ पर चलते हैं। चलने के साथ – साथ ये जानवर तैरने में भी पैरों का इस्तेमाल करते हैं।

शुतुरमुर्ग

भारी शरीर के कारण ये जानवर उड़ नहीं सकता। ये एक ही कदम में 16 फीट की दूरी तय कर लेता है।

चिंपांजी

आमतौर पर चिंपांजी 4 पैरों पर चलने के लिए जाना जाता है। लेकिन ये भी 2 किलोमीटर तक दो पैरों पर चल सकते हैं।

गोरिल्ला

वैसे तो इस जानवर के चार पैर होते हैं, लेकिन ये 2 पैर पर खड़े होकर इंसानों की तरह चल सकते हैं।

कंगारू

कंगारू खुले मैदानों में उछल – उछलकर चलने के लिए जाने जाते हैं। यह जानवर 43 मील प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकते हैं।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

भारत के 7 बुद्धिमान पालतू जानवर