7 ऐसे जानवर जो 10 घंटे तक सोते हैं


By Priyanka Pal19, May 2025 05:30 PMjagranjosh.com

7 ऐसे जानवर जो 10 घंटे तक सोते हैं

धरती पर मौजूद हर जीव - जंतु और प्राणी अपनी पर्याप्त नींद लेता है। लेकिन, क्या आप कुछ ऐसे जानवरों के बारे में जानते हैं जो 10 घंटे की अपनी पूरी नींद लेने के लिए जाने जाते हैं।

शेर

किसने सोचा होगा कि जंगल का राजा शेर भी ज्यादा सोता है। शेर भी लगभग 13 घंटे सोने के लिए जाना जाता है।

कोआला

कोआला भी अपनी पूरी नींद लेने के लिए जाना जाता है। इस जानवर में इतनी क्षमता है कि वे दिन में 20 घंटे भी सो सकते हैं। इनका खाना सिर्फ यूकेलिप्टस के पत्ते हैं।

भूरे चमगादड़

एक और जानवर जो अच्छी नींद लेता है वह है भूरा चमगादड़। उल्टे लटके ये खौफनाक जीव 12 से 15 घंटे से ज्यादा अच्छी नींद लेते हैं। जिससे उन्हें ब्यूटी स्लीप का अनुभव होता है।

स्लोथ्स

माना जाता है कि ये अत्यंत धीमी गति से चलने वाले प्राणी हैं और पेड़ों पर बैठे या शाखाओं से लटके हुए प्रतिदिन 15 से 20 घंटे सोते हैं।

चीता

यह बात आपको हैरान कर सकती है, लेकिन बाघ भी बहुत सोते हैं। इन फुर्तीले और खूंखार जंगली बिल्लियों की नींद की दिनचर्या लगभग 12 से 14 घंटे की होती है।

ओपोसम

ओपोसम एक छोटा और प्यारा जानवर है। यह रात में भी एक्टिव रहता है और कहा जाता है कि यह लगभग 18 घंटे की नींद लेता है।

गिलहरी

गिलहरी एक प्यारा सा जानवर है। गिलहरी भी दिन में काफी समय तक सोती है, कभी – कभी 12 घंटे से भी ज्यादा।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

अब Whatsapp पर भी बना सकेंगे फोटो, AI फ्री में करेगा मदद