डॉ कलाम के कुछ खास संदेश, बच्चों को करेंगे मोटिवेट


By Mahima Sharan18, Feb 2024 10:17 AMjagranjosh.com

कलाम के मोटिवेशनल कोट्स

एग्जाम का समय चल रहा है, ऐसे में बच्चों पर कई तरह का प्रेशर होता है। अगर आप खुद को प्रोत्साहित करना चाहते हैं, तो यहां डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के कुछ मोटिवेशनल विचार शेयर किए गए हैं।

सपना देखें और पूरा करें

सपना, सपना, सपना. सपने विचारों में बदल जाते हैं और विचार ही कार्य में परिणत होते हैं। इसलिए सभी भी सपना देखना बंद न करें और अपने सपने को हासिल करने के लिए हर वो कोशिश करें।

क्रिएटिव थिंकिंग

सीखना रचनात्मकता देता है, रचनात्मकता सोच की ओर ले जाती है, सोच ज्ञान प्रदान करती है और ज्ञान आपको महान बनाता है। इसलिए नए चीजों को सीखें इससे आपका क्रिएटिव स्किल बढ़ेगा।

हार नहीं मानना

हमें हार नहीं माननी चाहिए और समस्या को खुद पर हावी नहीं होने देना चाहिए। अगर किसी परिस्थिति में आपका हौसला कमजोर पड़ने लगे तो, कभी भी हार नहीं माने। फिर से प्रयास करें, बार-बार प्रयास करें सफलता जरूर मिलेगी।

मेहनत करें

यदि आप सूरज की तरह चमकना चाहते हैं, तो पहले सूरज की तरह जलें। केवल सपने देखने से कुछ नहीं होता उसे पूरा करने के लिए अपनी जी जान लगा दें। मेहनत का रंग एक दिन जरूर दिखेगा।

दृढ़ संकल्प

यदि सफल होने का मेरा दृढ़ संकल्प पर्याप्त मजबूत है तो असफलता कभी भी मुझ पर हावी नहीं होगी। अगर आपने अपने मन में कुछ ठान लिया है, तो सभी चुनौतियों को पार करने की हिम्मत रखें। कितनी भी बुरी परिस्थिति आपके हौसले को कमजोर नहीं कर सकती।

खुद की तुलना

हम सभी में समान प्रतिभा नहीं होती। लेकिन, हम सभी के पास अपनी प्रतिभा विकसित करने का समान अवसर है। कभी भी खुद को दूसरों से कम न आके, न तो अपनी तुलना दूसरों से करें।

कठिनाइयां जरूरी है

मनुष्य को जीवन में कठिनाइयों की आवश्यकता होती है क्योंकि सफलता का आनंद लेने के लिए ये आवश्यक हैं। जीवन में आने वाली कठिनाइयों से न डरें क्योंकि यह कठिनाइयां ही आपके सफलता की सीढ़ी है।

अपनी आदतों को बदले

आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते, लेकिन आप अपनी आदतें बदल सकते हैं और निश्चित रूप से आपकी आदतें आपका भविष्य बदल देंगी। तो कभी भी यह न हे कि हमेशा मेरे साथ ही गलत क्यों होता है। पहले अपनी आदतों में सुधार लाए निश्चित आपका भविष्य भी संवर जाएगा।

अब्दुल कलाम की ये बाते बच्चों का हौसला मजबूत करेंगे। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

बोर्ड स्टूडेंट को मोटिवेट करेंगे ये प्रेरण विचार