आपका जीवन बदल सकती हैं ये 8 ऑटोबायोग्राफी


By Mahima Sharan18, Jun 2024 01:16 PMjagranjosh.com

प्रेरक आत्मकथाएं

ऑटोबायोग्राफी किसी व्यक्ति के जीवन को प्रकट करने की शक्ति रखती हैं। उनके द्वारा देखे गए संघर्षों से लेकर उनके द्वारा पार की गई बाधाओं तक,सब कुछ आत्मकथाओं में लिखी होती है।

द ऑटोबायोग्राफी ऑफ योगी

साल 1946 में प्रकाशित इस किताब में परमहंस योगानंद अपनी जीवन कहानी के बारे में बात करते हैं। यह आत्म-खोज के माध्यम से उनकी यात्रा के बारे में एक पुस्तक है।

‘द डायरी ऑफ़ ए यंग गर्ल’

ऐनी फ्रैंक की डायरी, ‘द डायरी ऑफ़ ए यंग गर्ल’ उस समय लिखी गई थी जब वह और उनका परिवार नाज़ी कब्जे के दौरान छिपे हुए थे।

‘आई एम मलाला’

पाकिस्तान में महिलाओं की शिक्षा के लिए लड़ाई की लीडरशिप करने वाली लड़की मलाला है। इसमें उन्होंने बताया है कि कैसे उसकी लड़ाई ने उसे तालिबान के खतरे में डाल दिया, लेकिन वह साहसी बनी रही।

‘लॉन्ग वॉक टु फ़्रीडम’

नेल्सन मंडेला की ऑटोबाइयोग्राफी उनके जीवन और एक गांव से दक्षिण अफ़्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बनने की यात्रा के बारे में है। पुस्तक उनके शुरुआती जीवन, रंगभेद के खिलाफ उनकी लड़ाई और संघर्ष को दर्शाती हैं।

‘बीकमिंग’

‘बीकमिंग’ में, मिशेल ओबामा शिकागो में अपने बचपन से लेकर संयुक्त राज्य अमेरिका की प्रथम महिला के रूप में अपने जीवन की कहानी के बारे में बताती हैं।

अगाथा क्रिस्टी: ए ऑटोबायोग्राफी

अगाथा क्रिस्टी की आत्मकथा पाठकों को दुनिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली उपन्यासकार के जीवन की झलक देती है।

‘विंग्स ऑफ़ फायर’

भारत के सबसे दूरदर्शी व्यक्तियों में से एक, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम कई लोगों के लिए एक सच्चे आदर्श थे। उनकी आत्मकथा, 'विंग्स ऑफ फायर' तमिलनाडु के एक छोटे से शहर से लेकर भारत के अंतरिक्ष और मिसाइल कार्यक्रमों में एक प्रमुख व्यक्ति बनने तक के उनके जीवन के बारे में है।

अगर आप मोटिवेट रहना चाहते हैं, तो ये किताबें आपके लिए बेस्ट हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ  

जरूरी काम पर फोकस बढ़ाने के 7 उपाय