By Priyanka Pal05, Nov 2023 10:13 AMjagranjosh.com
व्याकरण संबंधी गलतियां
आपको अपने बायोडेटा में किसी भी तरह की गलती करने से बचना चाहिए और ऐसा स्पष्ट विवरण देना चाहिए जहां चापलूसी जैसा महसूस ना होता हो।
अनुभव
उम्मीदवार जिस भी नौकरी के लिए रिज्यूमे बनाए उनहें ये ध्यान देना चाहिए कि वह सिर्फ अपना एक्सपीरियंस को बताएं, कहानी लिखने से बचे।
उपलब्धियों की बजाए काम पर प्रकाश
अपना क्या हासिल किया इससे अधिक आपके बायोडाटा को यह दिखाना होगा कि आप अपने काम में कितने अच्छे हैं।
बायोडेटा की लंबाई
ये मात्र मिथ है कि लंबे बायोडेटा को तवज्जू नहीं दिया जाता ऐसा नहीं है अगर आपने अधिक कार्यक्षमता के साथ कई जगह बेहतरीन अुभव प्राप्त किया है तो आप अपने डेटा में सब कुछ शामिल कर सकते हैं।
बेकार सारांश
आपको बेकार की बातें लिखने की बजाए कुछ ऐसा लिखना चाहिए जो कि कंपनी की जरूरतों के साथ-साथ आपकी जरूरतों पर भी प्रकाश डाले।
वाक्य
आपके बायोडेटा के शब्द सही सटीक और स्पष्ट होने चाहिए जिसे पढ़कर सामने वाला आपको समझ सके।
गलत जानकारी
अपने बायोडेटा में कुछ भी ऐसा ना लिखे जिससे आप मुसीबत में पड़ सकते हैं इसलिए सही और ठीक जानकारी देना बेहतर है।