By Mahima Sharan10, Jul 2024 12:21 PMjagranjosh.com
असफल आदतें
सफलता के लिए जितनी कड़ी मेहनत ही जरूरत होता है, उतनी ही जरूरत कुछ आदतों को बदलने की भी है। अगर आप सफल होना चाहते हैं, तो यहा बताएं गए आदतों को आज ही छोड़ दें।
टालमटोल
ज्यादातर लोगों की आदत होती है कि वे आज के काम को कल पर टाल देते हैं। काम को टालने वाले लोग जीवन में कभी भी नहीं जीत पाते। इसलिए सबसे पहले अपने आज के काम को आज ही पूरा करने का सोचे।
अव्यवस्था
अव्यवस्थित अध्ययन स्थान और अव्यवस्थित दिमाग समय की बर्बादी और समय सीमा चूकने का कारण बनता है। अपने नोट्स व्यवस्थित करें, एक प्लानर रखें और एक साफ-सुथरा अध्ययन क्षेत्र निर्धारित करें।
मल्टीटास्किंग
एक साथ कई काम करने की कोशिश करने से फोकस और काम की क्वालिटी कम हो जाती है। एक समय में एक काम पर ध्यान केंद्रित करें और पढ़ाई करते समय ध्यान भटकाने वाली चीज़ों को कम से कम करें।
रटना
परीक्षा से ठीक पहले गहन अध्ययन करना लॉग टर्म की नॉलेज पर प्रभाव डालती है। चीजों को रटने की नजाय समझने का प्रयास करें। इससे आपको भविष्य में बहुत मदद मिलेगी।
अवास्तविक अपेक्षाएं
असंभव लक्ष्य निर्धारित करने से निराशा और थकान हो सकती है। इसलिए स्मार्ट लक्ष्य तय करें और रास्ते में छोटी-छोटी जीत का जश्न मनाएं।
नींद की अनदेखी
नींद की कमी एकाग्रता, स्मृति और मेंटल हेल्थ को प्रभावित करती है। एक नियमित नींद का शेड्यूल बनाएं, आराम से सोने की दिनचर्या बनाएं, और पर्याप्त नींद लेने को प्राथमिकता दें।
खुद के बारे में निगेटिव कहना
खुद पर संदेह करना और नकारात्मक विचारों पर ध्यान केंद्रित करना प्रेरणा को दबा सकता है। अपना आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए खुद के बारे में पॉजिटिव बातें करें।
दूसरों से अपनी तुलना करना
हर कोई अपनी गति से सीखता है। दूसरों से ईर्ष्या करना आपको केवल अपने लक्ष्यों से विचलित करेगा। अपनी शक्तियों और मेहनत पर विश्वास रखें।
सोशल मीडिया की लत
सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग समय की बर्बादी और पढ़ाई से ध्यान भटकाने वाला हो सकता है। सोशल मीडिया के उपयोग पर सीमाएं निर्धारित करें।
सफल होने के लिए आपको आज ही इन आदतों को छोड़ने की जरूरत है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ