किताबों से प्‍यार करने से स्‍टूडेंट्स को मिलेंगे कई फायदे


By Mahima Sharan19, Feb 2025 12:10 PMjagranjosh.com

किताब पढ़ने के फायदे

इस दुनिया में जिसने भी किताबों से दोस्ती की है, उसे जीवन में कभी भी निराशा का सामना नहीं करना पड़ता है। किताब ही हमारी सबसे बड़ी दोस्त है, इसलिए इसमें डूबना बेहद ही जरूरी है। आज हम आपको किताबों के फायदों के बारे में बताएंगे-

मस्तिष्क को बनाता है मज़बूत

पढ़ने से आपका पूरा दिमाग जगमगा उठता है। आप कहानी में जितनी गहराई से उतरते हैं, आपका मस्तिष्क उतना ही सक्रिय होता हैं। आप जितना ज़्यादा पढ़ेंगे, आपके दिमाग के मुश्किल नेटवर्क उतने ही मजबूत होते जाएंगे।

कम होता है तनाव

पढ़ने से इंसान का तनाव 68 प्रतिशत तक कम हो जाता है। किताब पढ़ने के छह मिनट में ही आपकी हृदय गति धीमी हो जाती है, जिसके दिमाग में चल रहे नकारात्मक विचार शांत होते हैं। प्रतिदिन 30 मिनट पढ़ने से तनाव लक्षण समाप्त हो जाते हैं।

आपके ज्ञान का विस्तार करता है

इस डिजिटल युग में, यह मानना आसान हो सकता है कि आप केवल YouTube वीडियो से ही अच्छी जानकारी हासिल कर सकते हैं। लेकिन पढ़ना महत्वपूर्ण है क्योंकि यदि आप पढ़ सकते हैं, तो आप हर चीज़ के बारे में कुछ भी और किसी भी चीज़ के बारे में सब कुछ सीख सकते हैं। एक YouTube वीडियो आपको विषय को समझने में मदद कर सकता है, लेकिन पढ़ने से आप विषयों की गहराइयों में उतर सकते हैं।

रचनात्मकता बढ़ती है

पढ़ने से आपको अपनी कल्पनाशील दुनिया को बढ़ाने में मदद मिलती है। जब आप पढ़ते हैं, तो आप चीजों का ज्यादा बेहतर तरीके से इमेजिन कर पाते हैं। यह फिक्शन पढ़ते समय विशेष रूप से प्रभावी होता है, क्योंकि इससे आपको कल्पना की दुनिया में  उतरने का मौका मिलता है।

आपकी याददाश्त में सुधार होता है

हमारी तेज़-रफ़्तार दुनिया में एक अच्छी याददाश्त के लिए पढ़ना बेहद ही आवश्यक है। रोजाना पढ़ने आपके सोचने-समझने की शक्ति भी बढ़ती है।

किताबें पढ़ने कई तरह से आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

Exams में ये गलतियां करने से बचें