अच्छी ग्रोथ के लिए क्यों जरूरी है यूनिक स्किल?


By Mahima Sharan11, Apr 2024 01:13 PMjagranjosh.com

काफी नहीं है डिग्री

आज करियर में सफलता हासिल करने के लिए सिर्फ डिग्री ही काफी नहीं है बल्कि इसके अलावा कई स्किल्स का होना भी जरूरी है। इनमें से एक है सॉफ्ट स्किल जो हमें किसी कॉलेज या इंस्टीट्यूट में नहीं सिखाई जाती बल्कि हमें खुद ही सीखनी पड़ती है।

सकारात्मक बदलाव

मानें या न मानें, लेकिन यह सच है कि अगर सॉफ्ट स्किल बेहतर हो तो कार्यस्थल और घर के माहौल में शुरुआत से ही सकारात्मक बदलाव महसूस किए जा सकते हैं। इस तरह आप सफलता की ओर पहला कदम बढ़ाते हैं।

सॉफ्ट स्किल क्या हैं?

समय के साथ, करियर बनाने या मार्गदर्शन करने में सॉफ्ट स्किल एक शक्तिशाली उपकरण के रूप में उभरी है। अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग तकनीकी रूप से बहुत प्रतिभाशाली होते हैं और अपने क्षेत्र में माहिर भी होते हैं, लेकिन एक समय के बाद उनका करियर रुक जाता है।

स्किल की कमी

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उनमें लीडरशिप क्षमता, ग्रुप वर्किंग, ग्रुप कॉम्युनिकेशन और संबंध निर्माण कौशल की कमी होती है। इस प्रकार की गुणवत्ता को सॉफ्ट स्किल कहा जाता है।

भीड से अलग

यह आपकी सॉफ्ट स्किल्स ही हैं जो आपको भीड़ से अलग करती हैं। सॉफ्ट स्किल एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें कॉम्युनिकेशन स्किल, सुनने के कौशल, टीम स्किल, नेतृत्व गुण, रचनात्मकता और तर्क आदि शामिल हैं।

सॉफ्ट स्किल्स क्यों जरूरी हैं?

कई लोग ऐसे होते हैं जिनके पास हार्ड स्किल्स या टेक्निकल स्किल्स में तो काफी काबिलियत होती है, लेकिन सॉफ्ट स्किल्स की कमी के कारण ये लोग ऑफिस या अपने क्षेत्र में ज्यादा प्रगति नहीं कर पाते हैं। इसलिए सॉफ्ट स्किल का होना बेहद ही जरूरी है।

यहां से करें सॉफ्ट स्किल का कोर्स

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूड़की, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर, राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान चंडीगढ़, राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान कोलकाता, राष्ट्रीय तकनीकी शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान, भोपाल।

अगर आप भी कामयाब होना चाहते हैं, तो सॉफ्ट स्किल को जरूर विकसित करें। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

याददाश्त बढ़ाने के लिए रोजाना सुबह करें ये 10 काम