By Mahima Sharan18, Feb 2024 02:17 PMjagranjosh.com
पढ़ाई में कमजोर बच्चे
कई माता-पिता की एक ही शिकायत होती है कि उनका बच्चा पढ़ाई में कमजोर है। उसका पढ़ाई में मन नहीं लगता या वह कुछ विषयों में कमजोर है। ऐसे में क्या आपने कभी ये समझने की कोशिश की है कि ऐसा क्यों है?
समझे बच्चों की जरूरतें
बच्चे कुछ बुनियादी बातें क्यों नहीं समझ पा रहे हैं? ऐसे में सबसे पहले आपको अपने बच्चों के पढ़ने, लिखने और समझने के तरीके पर विशेष ध्यान देना होगा। इसके बाद आप उन चीजों में जरूरत के हिसाब से बदलाव करके उनकी कमजोरियों पर काम कर सकते हैं और उन्हें शार्प बना सकते हैं।
ये टिप्स आएंगे काम
इसके अलावा हमारे कुछ खास टिप्स भी आपकी मदद कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं पढ़ाई में कमजोर बच्चे के लिए उपाय।
कहानियों के माध्यम से इतिहास पढ़ाएं
हर बच्चा अलग-अलग तरह से पढ़ाई में कमजोर हो सकता है। उदाहरण के तौर पर कोई इतिहास में कमजोर हो सकता है तो कोई गणित में कमजोर हो सकता है। लेकिन अगर आपका बच्चा इतिहास में कमजोर है और उसे चीजें याद नहीं हैं तो आप उन्हें इस आसान भाषा में कहानियों के रूप में सुना सकते हैं।
खाते-पीते समय साइंस पढ़ाएं
साइंस का संबंध हमारे शरीर और खान-पान से है। ऐसे में आप अपने बच्चों को खाते-पीते समय साइंस पढ़ा सकते हैं। जैसे कि आप उन्हें खाना खाते समय पेट के बारे में बता सकते हैं कि यह कैसे काम करता है।
मैप की मदद से ज्योग्राफी पढ़ाएं
आजकल नक्शे हर किसी के फोन में होते हैं और अगर आपका बच्चा ज्योग्राफी में कमजोर है तो आप मैप के जरिए चीजों को जोड़कर उन्हें यह सिखा सकते हैं। इससे उन्हें दो फायदे होंगे। एक तो उनकी मैप रीडिंग बेहतर हो जाएगी, दूसरे वे चीजों को लंबे समय तक याद रख पाएंगे।
बोलते समय नये शब्द और वाक्य सिखाएं
क्या आपका बच्चा हिंदी और अंग्रेजी जैसे विषयों में कमजोर है? तो, आप इस पर दो तरह से काम कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, आप शुरुआत में बोलते समय उन्हें नए शब्द और वाक्य सिखा सकते हैं।
मैथ को फार्मूले क्रिएटिव तरीके से याद करें
क्या आपका बच्चा मैथ के कॉन्सेप्ट याद नहीं रख पाता? ऐसे में आप बच्चों को ट्रिक बनाकर और नए क्रिएटिव तरीकों से गणित के फार्मूले सिखा सकते हैं। रात को सोने से पहले जल्दी से रिवीजन करें। इस तरह धीरे-धीरे आपका कमजोर बच्चा बहुत कुछ सीख जाएगा और पढ़ाई में तेज हो जाएगा।
अगर बच्चा पढ़ाई में कमजोर हैं, तो ये टिप्स आपके काम की साबित होने वाली है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ