By Mahima Sharan16, Feb 2024 12:56 PMjagranjosh.com
बच्चों के लिए पढ़ने का समय
अक्सर माता-पिता यह सोच कर परेशान रहते हैं, कि उनके बच्चे सही से पढ़ते नहीं है। उन्हें ऐसा लगता है कि शायद बच्चों को पढ़ने का शौक नहीं है। लेकिन हर बार ऐसा ही हो यह जरूरी नहीं है। कई बार यह समय की गड़बड़ी के कारण भी हो सकता है।
अपने फ्री टाइम में बच्चों को न पढ़ाए
ज्यादातर माता-पिता अपने फ्री टाइम में बच्चों को पढ़ने के लिए बैठते हैं, ताकि वे उनपर नजर रख सकें। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि आपका बच्चा उस समय पढ़ने के लिए कंफर्टेबल हो। यही कारण है कि उन्हें पढ़ाई में परेशानी होती है।
सभी बच्चे होते हैं अलग
सभी बच्चे एक दूसरे से अलग है और उनकी आदतें और दिनचर्या भी एक दूसरे अलग होता है। बच्चों के पढ़ने का अलग पैटर्न और समय होता है। कोई बच्चा सुबह पढ़ना पसंद करता है, तो कई रात में। अब यह आपको समझने की आवश्यकता है कि बच्चा किस समय पढ़ने के मूड में है।
सही समय रखता है मायने
बच्चों के लिए पढ़ने का सही समय बहुत मायने रखता है, क्योंकि पढ़ाई एक ऐसी चीज है जिसे जबरदस्ती नहीं करवाया जा सकता। जब तक बच्चे का खुद मन न हो आप उन्हें फोर्स कर के नहीं पढ़ा सकते। इससे केवल समय की बर्बादी होती है, क्योंकि जबरदस्ती पढ़ने के कारण बच्चे चीजों को समझने में असमर्थ होते है।
हर बच्चा सुबह नहीं पढ़ सकता
कुछ माता-पिता का मानना है कि सुबह 4 बजे का समय पढ़ाई के लिए बेस्ट होता है। जो बच्चे इस दिनचर्या में ढल जाते हैं उनके लिए तो बेस्ट है, लेकिन जो नहीं ढल पाते उन्हें फोर्स न करें। क्योंकि कुछ बच्चे सुबह जल्दी नहीं उठ पाते और फिर न तो वह सही से पढ़ पाते हैं और न सो पाते हैं।
सुबह में ये टाइम है अच्छा
बच्चों के पढ़ाने के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे का समय बेस्ट माना जाता है। क्योंकि इस दौरान बच्चों का दिमाग तेजी से चलता है और आसानी से चीजों को समझ पाते हैं। इससे उन्हें परेशानी भी कम होती है।
शाम का ये टाइम है बेस्ट
इसके बाद शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक का समय भी बच्चों के पढ़ाई के लिए अच्छा होता है। क्योंकि स्कूल से लौटने के बाद उन्हें आराम करने के पूरा समय मिल जाता है। फिर उनका दिमाग अच्छे से काम कर पाता है और वे परेशान भी नहीं होते।
अपने बच्चों की आदतों को समझते हुए उनका स्टडी टाइम फिक्स करें। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
What To Do 2 Hours Before Exam To Stay Calm And Focused