ये 5 हैक्स स्टूडेंट को एग्जाम से जुड़े फेक न्यूज से बचाएंगे
By Priyanka Pal29, Feb 2024 02:40 PMjagranjosh.com
स्टूडेंट
एग्जाम के समय जब स्टूडेंट पूरे फोकस के साथ अपनी तैयारी करने में लगे होते हैं। तभी कई पेपर लीक जैसी फेक न्यूज भी सामने आने लगती हैं। अगर आप भी हैं स्टूडेंट तो आगे बताए जा रहे हैक्स आपके लिए।
अफवाह
आप अपनी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में घंटों बिता रहे हैं। तभी आपको सोशल मीडिया पर अपनी परीक्षा से संबंधित संदिग्ध जानकारी मिलती है। लेकिन, यदि आप जानकारी पर विश्वास कर लेते हैं, तो इसका आपकी परीक्षा पर गलत प्रभाव पड़ता है।
सीबीएसई
CBSE भी स्टूडेंट को सोशल मीडिया पर अफवाहों का शिकार बनने से बचने के लिए बार-बार चेतावनी देता रहा है। आगे जानिए आप एग्जाम से जुड़ी अफवाहों से कैसे दूर रह सकते हैं।
सोशल मीडिया
ज्यादातर स्टूडेंट पढ़ाई के बीच जब ब्रेक लेते हैं तो, अपने पसंदीदा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जाकर कुछ न कुछ देखने लग जाते हैं। परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया से बचना हमेशा सबसे अच्छा होता है। कम से कम, आप अनावश्यक जानकारी से विचलित नहीं होते हैं।
ऑफिशियल पोर्ट्ल पर करें भरोसा
आपको ये बात हमेशा ध्यान में रखनी चाहिए कि जब किसी परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी की बात हो तो केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर ही भरोसा करें। सीबीएसई हमेशा स्टूडेंट को इसके लिए आगाह करता रहता है।
वेरीफाई करें
हमेशा यह वेरिफाई करने की कोशिश करें की जानकारी कितनी सही है। कई बार ऐसा होता है कि गलत जानकारी होने के कारण स्टूडेंट परीक्षा देने तक नहीं जाते।
टेक एक्शन
कभी-कभी, गलत जानकारी फैलाने वाले व्यक्ति या समूह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना हमेशा सबसे अच्छी बात होती है जो आप कर सकते हैं। ज्यादातर मामलों में, बोर्ड ऐसी शिकायतों को गंभीरता से लेता है।
दूसरों को अवेयर करें
फर्जी जानकारी सामने आने के बाद एक और समझदारी वाली बात यह है कि दूसरों को इसके बारे में जागरूक किया जाए। आपने जो गलत जानकारी देखी है, उसके बारे में अपने साथियों के साथ-साथ टीचर और माता -पिता को भी बताएं।
ऐसी ही एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
SWAYAM Plus करियर की संभावनाओं और स्किल को बढ़ाने में करेगा मदद