Zahan Kapoor: Black Warrant के दमदार एक्टर कितने पढ़े लिखे हैं?
By Priyanka Pal14, Jan 2025 11:45 AMjagranjosh.com
नेटफ्लिक्स पर हाल ही में आयी ब्लैक वॉरेंट काफी चर्चा में है, इसी के साथ चर्चा में हैं जहान कपूर जो जिन्हें अपनी दमदार एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया है।
जहान कपूर
दरअसल जहान कपूर शशि कपूर के पोते और कुणाल कपूर के बेटे हैं। वे अपने परदादा पृथ्वीराज कपूर के पद चिन्हों पर चलना पसंद करते हैं। कपूर खानदार में पले जहान कपूर अब ओटीटी से अपने करिय की शुरुआत करने जा रहे हैं।
परिवार
अपनी एजुकेशन पूरी करने के बाद उन्होंने थिएटर से अपने अभिनय की शुरुआत की। जिसके बाद फिल्म 'फराज' से डेब्यू किया, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी।
ब्लैक वॉरंट
ओटीटी पर रिलीज हुई ब्लैक वॉरंट सीरीज देश की मशहूर जेल तिहाड़ के कई राज खोलती है। 80 के दशक पर आधारित यह सीरीज एक नए जेलर सुनील गुप्ता के जीवन की कहानी है।
बचपन
मार्च 1992 में जन्मे जहान कपूर बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित परिवारों में से एक से ताल्लुक रखते हैं। वह कुणाल कपूर और शीना सिप्पी के बेटे हैं।
करियर
उन्होंने 2019 में मकरंद देशपांडे द्वारा निर्देशित पिताजी प्लीज के साथ मंच पर शुरुआत की और मुंबई के प्रतिष्ठित पृथ्वी थिएटर में एक जाना-पहचाना चेहरा बन गए।
पोलो खेलना पसंद
अभिनय के अलावा, वह एक कुशल पोलो खिलाड़ी भी हैं, जो अपनी मल्टीफेस पर्सनैलिटी को दिखाते हैं।
ऐसी ही सक्सेस स्टोरी, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।