अपने इमोशंस को कैसे कंट्रोल करें?


By Priyanka Pal14, Jan 2025 06:00 AMjagranjosh.com

हम हमेशा वही बनते हैं जो सोचते हैं। इसलिए जीवन में विचारों का सही होना और पॉजिटिव होना बहुत जरूरी है। खुद से निगेटिव बोलने के बजाय पॉजिटिव बोलना शुरू करें।

निगेटिव सोच से बचें

हमारे दिमाग का काम हमें सिक्योर करना है लेकिन आपको खुश और सुरक्षित रहने के लिए अपने इमोशन पर कंट्रोल बनाकर रखना होगा।

एक्सरसाइज

Thibaut Meurisse अपनी बुक मास्टर योर इमोशन में लिखते हैं कि दिमाग पर कंट्रोल तब पाया जा सकता है, जब हम किसी भी फिजिकल एक्सरसाइज में दिमाग को शामिल करते हैं। हेल्दी खाना - खाने और सही लाइफस्टाइल बनाकर आप अपने इमोशन पर काबू पा सकते हैं।

लिखना

लेखक का मानना है कि आप अपनी उन चीजों को लिखना शुरू करें जो आपको खुशी देती हैं। यदि आप कहीं जाना चाहते हैं या कोई ड्रीम पूरा करना चाहते हैं उसे और उससे मिलने वाली खुशी के बारे में रोजाना लिखना शुरू करें।

Ego दूर करें

आपका Ego चाहता है कि आप कोई महान काम करें और बदले में कुछ बड़ा हासिल करें ताकि आप अपनी नई पहचान बना सकें।

उम्मीद

जब आपको पता चलता है कि आपको किसी की जरूरत नहीं है तो आप खुद से प्यार करने लगते हैं और दूसरों से उम्मीद कम रखने लग जाते हैं। आप लोगों को वैसे ही देखते हैं जैसे की वे हैं।

खुद के लिए समय निकालें

हमेशा ज्यादा चीजों की चाहत रखना ठीक नहीं, जिससे आप कभी भी इमोशनली स्ट्रांग नहीं बन पाते। इसके लिए जरूरी है कि आप रोजाना का थोड़ा समय अपने लिए निकालें।

इमोशन कंट्रोल

हर किसी के इमोशन समय के साथ बदलते रहते हैं, लेखक बताते हैं कि कभी इमोशन खराब नहीं होते। बल्कि हेल्पफुल भी हो सकते हैं क्योंकि कभी - कभी ऊंचाई पर पहुंचने से पहले आपको नीचे देखने की जरूरत होती है। यहां तक कि दुनिया के सबसे मजबूत लोग भी कभी - कभी उदास हो जाते हैं।

ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

लेडी सुपरस्टार नयनतारा कितनी पढ़ी-लिखी हैं?