लेडी सुपरस्टार नयनतारा कितनी पढ़ी-लिखी हैं?


By Mahima Sharan13, Jan 2025 05:10 PMjagranjosh.com

नयनतारा का जीवन

नयनतारा, जिन्हें लेडी सुपरस्टार के नाम से भी जाना जाता है, का फिल्म इंडस्ट्री में एक प्रभावशाली करियर रहा है। उनकी एक्टिंग स्किल सभी को बहुत लुभाती है और कई लोगों को यह नहीं मालूम होगा कि उनकी जीवन कभी उतार-चढ़ाव से भरा रहा है, तो आइए उनके करियर और एजुकेशन पर नजर डालते हैं।

प्रारंभिक जीवन

18 नवंबर, 1984 को कर्नाटक के बैंगलोर में डायना मरियम कुरियन के रूप में जन्मी नयनतारा एक मलयाली सीरियाई ईसाई परिवार से हैं। उनके पिता एक भारतीय वायु सेना अधिकारी थे, इसलिए उन्होंने जामनगर, गुजरात और दिल्ली सहित भारत के विभिन्न हिस्सों में पढ़ाई किया।

कॉलेज डिग्री

अपने पिता के सेवानिवृत्त होने के बाद, परिवार केरल चला गया, जहां उन्होंने तिरुवल्ला के मार थोमा कॉलेज से इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन पूरी की।

फिल्मी शुरुआत

कॉलेज में रहते हुए, नयनतारा को 2003 की मलयालम सुपरहिट फिल्म मनासिनक्कारे में कास्ट किया गया था। उन्होंने स्क्रीन नाम नयनतारा चुना, जिसका अर्थ है आंखों का तारा। 2011 में, उन्होंने आधिकारिक तौर पर अपना नाम बदल लिया और हिंदू धर्म अपना लिया।

करियर ग्रोथ

नयनतारा ने तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में एक्टिंग किया है। वह रजनीकांत, सरथ कुमार, मोहनलाल और मम्मोटी सहित अपनी उम्र से लगभग दोगुनी उम्र के पुरुष अभिनेताओं के साथ एक्टिंग करने के लिए जानी जाती हैं। फिर 2013 से उनके करियर ने उड़ान भरी है।

नेट वर्थ

नयनतारा की कुल संपत्ति 200 करोड़ रुपये है। उन्हें भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है।

नयनतारा लाखों लोगों के दिलों पर राज करती है। वह अपने दम पर इस मुकाम तक पहुंची हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

गुजरात का पतंग महोत्सव क्या है?