Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में उतरेंगे ये सितारे


By Priyanka Pal29, Mar 2024 01:43 PMjagranjosh.com

लोकसभा चुनाव 2024

19 अप्रैल से शुरू होेने जा रहे इस साल के लोकसभा इलेक्शन बहुत ही खास होने वाले हैं। इनके खास होने की वजह फिल्मी सितारों का चुनावों में उतरना है। लेकिन क्या आप जानते हैं, लोकसभा चुनाव में इस साल कौन से सितारे उतरने वाले हैं।

हेमा मालिनी

फिल्मी दुनिया में ड्रीम गर्ल के नाम से मशहूर हेमा मालिनी काफी टाइम से पॉलिटिक्स में हैं। वह रा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रही हैं।

दिनेश लाल यादव

भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव जिन्हें लोग निरहुआ के नाम से भी जानते हैं। उन्होंने फिल्मी दुनिया के साथ - साथ राजनीति में परचम लहराया है। साल 2019 में एक्टर ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था।

पवन सिंह

भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। वह वे बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

रवि किशन

एक्टर ने पहली बार साल 2019 में गोरखपुर लोकसभा की सीट से चुनाव लड़ा था, जिसके बाद जीत भी हासिल की। एक बार फिर वह भाजपा की तरफ से गोरखपुर से लोकसभा चुनाव लड़ते नजर आएंगे।

अरुण गोविल

रामानंद सागर की रामायण में अरुण गोविल ने प्रभु श्रीराम का किरदार निभाया था। ऐसे में भाजपा ने उन्हें उत्तर प्रदेश के मेरठ का प्रत्याशी बनाया है।

मनोज तिवारी

भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी इस साल भी चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इससे पहले वे दो बार उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से पहले दो बार चुनाव लड़ चुके हैं, जहां उन्हें जीत हासिल हुई।

कंगना रनौत

बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत इस बार राजनीति में कदम रखने जा रही हैं। वह बीजेपी की ओर से हिमाचल की मंडी सीट से लोकसभा इलेक्शन लड़ती नजर आएंगी।

सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

मुंबई बनी एशिया की पहली बिलेनियर कैपिटल