By Priyanka Pal27, Mar 2024 10:16 AMjagranjosh.com
रिच लिस्ट
हुरुन रिसर्च की 2024 ग्लोबल रिच लिस्ट जारी की गयी है। इस लिस्ट के अनुसार, भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई एशिया की अरबपतियों की सिटी बन गयी है। यह टाइटल मुंबई ने पहली बार चीन की राजधानी बीजिंग को पीछे छोड़कर हासिल किया है।
बिलेनियर
इस लिस्ट में वह लोग आते हैं, जिनके पास 1 बिलियन डॉलर यानी करीब 8,333 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति हो।
मुकेश अंबानी
दुनिया के टॉप 10 बिलेनियर की अगर बात की जाए तो, इसमें सिर्फ मुकेश अंबानी जिनकी 9.43 लाख करोड़ रुपये के संपत्ति के साथ वह इकलौते भारतीय हैं।
अरबपति
मुंबई में 603 स्क्वायर किलोमीटर के एरिया में 92 अरबपति रहते हैं। जबकि बीजिंग के 16,000 स्क्वायर किलोमीटर में 91 अरबपति हैं।
भारतीय बिलेनियर
मुंबई ने इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर अपनी जगह बनाई है। चीन में 814 बिलेनियर रहते हैं, जबकि भारत में 271 बिलेनियर हैं।
नए बिलेनियर
जारी आंकड़ों से पता लगता है कि पिछले एक साल में मुंबई में 26 नए लोग बिलेनियर बने हैं। तो, वहीं बीजिंग में 18 लोग इस लिस्ट से बाहर हुए।
न्यूयॉर्क और लंदन
बिलेनियर कैपिटल में पहले नंबर पर न्यूयॉर्क हैं, यहां 119 बिलेनियर रहते हैं, जबकि लंदन दूसरे नंबर पर है, यहां 97 लोग अरबपति हैं।
संपत्ति
मुंबई के 92 लोगों की संपत्ति एक साल में 47% बढ़कर 445 बिलियन डॉलर हो गई है। चीन की राजधानी में बिलेनियरों की वेल्थ 28% कम होकर 265 बिलियन डॉलर रह गई है।
ऐसी ही करेंट अफेयर, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
फिनलैंड लगातार 7वें साल दुनिया का सबसे खुशहाल देश बना