Book Fair 2023 आज से शुरू,जानिए टिकट समेत ये महत्वपूर्ण जानकारियां


By 25, Feb 2023 02:09 PMjagranjosh.com

महत्वपूर्ण जानकारियां

अगर आप बुक फेयर 2023 में जाना चाहते हैं तो टिकट, टाइमिंग, वेन्यू और ये तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां जान लीजिए।

बुक फेयर 2023

बुक फेयर 2023 हर साल की तरह इस साल भी दिल्ली के प्रगति मैदान में होगा।

थीम

इस साल बुक फेयर की थीम आजादी का अमृत महोत्सव रखा गया हैं। यहां नौ दिवसीय साहित्यिक कार्यक्रम भी होंगे।

टिकट

इस बुक फेयर में एंट्री के लिए बच्चों के टिकट की रकम 10 रुपए वहीं बड़ो के लिए टिकट की रकम 20 रुपए रखी गई हैं।

टाइमिंग

यह बुक फेयर की टाइमिंग सुबह 11 बजे से रात 8 बजें तक रखी गई हैं।

कब से कब तक होगा बुक फेयर?

यह बुक फेयर 25 फरवरी से 5 मार्च तक चलेगा। 10 दिन के इस बुक फेयर में एक अलग पवेलियन भी बनाई गई हैं जो जी 20 देशों के सहभागियों की मेजबानी करेगा।

प्रगति मैदान

प्रगति मैदान में आयोजित बुक फेयर पहुंचने के लिए मेट्रो एक अच्छा ऑप्शन हैं। आप सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर उतरकर पैदल प्रगति मैदान तक जा सकते हैं।

साहित्यिक कार्यक्रम

इस बुक फेयर के दौरान 50 से अधिक साहित्यिक कार्यक्रम होंगा। जिसमें टॉक शो, लोक प्रदर्शन, ओपन माइक, सेना और पुलिस द्वारा बैंड प्रदर्शन शामिल होंगे।

क्या हैं स्पेशल?

इस बुक फेयर में यह स्पेशल हैं कि इसमें दर्जनों लोग आ रहे हैं। इस मेले में नोबेल प्राइज विनर एनी एनॉक्स समेत 16 फ्रांसीसी लेखक शामिल होंगे।

इस उम्र में हो सकता है कक्षा 1 में एडमिशन