भुलक्कड़ है आपका बच्चा? केवल 30 मिनट करें ये योगासन
By Mahima Sharan22, Jan 2025 09:25 AMjagranjosh.com
बच्चों में भूलने की आदत
आधुनिक लाइफस्टाइल ने बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बहुत असर डाला है, जिसके कारण बच्चों में भूलने की आदत भी बढ़ती जा रही हैं, लेकिन इसे रोका जा सकता है। अगर दैनिक आधार पर कुछ एक्सरसाइज किए जाए, तो बच्चों का दिमाग तेज होगा और वे हर चीज को लंबे समय कर याद रखने के लिए सक्षम भी बनेंगे-
सर्वांगासन
सर्वांगासन, कंधे पर खड़ा होना या आधुनिक योग में व्यायाम के रूप में एक उल्टा आसन है। यह योग बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत रहने में मदद करता है।
पश्चिमोत्तानासन
पश्चिमोत्तानासन, 'बैठे हुए आगे की ओर झुकना' के रूप में भी जाना जाता है, यह आसन मन को शांत करता है और तनाव से राहत देता है, जिससे बेहतर एकाग्रता और स्मृति में मदद मिलती है।
वृक्ष आसन
वृक्ष आसन जैसे आसनों में एकाग्रता और ध्यान की आवश्यकता होती है, जो उन्हें कौशल में सुधार के लिए एक अच्छा विकल्प बनाता है।
कमल मुद्रा
बढ़ी हुई स्मृति और सतर्कता के लिए कमल मुद्रा भी अच्छा विकल्प है। यह मुद्रा, ध्यान को बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता है और यह स्मृति भी को बढ़ाता है।
पद्मासन
पद्मासन एक सरल योग मुद्रा है जो मांसपेशियों की अकड़न को दूर करने और मन को शांत करने में मदद करती है। यह मुद्रा मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करती है।
केवल इन 30 मिनट के योग से बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को सुधार जा सकता है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
NIRF रैंक के आधार पर देश के टॉप IIT के बारे में जानिए