NIRF रैंक के आधार पर देश के टॉप IIT के बारे में जानिए
By Priyanka Pal18, Feb 2025 07:26 PMjagranjosh.com
देश के टॉप IIT
NIRF रैंकिंग 2024 के अनुसार, भारत में इंजीनियरिंग कॉलेजों की टॉप 7 लिस्ट में IIT का दबदबा है।
IIT मद्रास
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास 2019 से लगातार इस लिस्ट में टॉप पर है। NIRF रैंकिंग 2024 के अनुसार, भारत में इंजीनियरिंग कॉलेजों की टॉप 7 लिस्ट में IIT ने जगह बनाई है।
IIT दिल्ली
सन् 1961 में स्थापित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है।
IIT बॉम्बे
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई को तीसरा स्थान दिया गया है। 1958 में मुंबई के पवई में स्थापित यह आईआईटी – खड़गपुर के बाद देश में स्थापित होने वाला दूसरा आईआईटी था।
IIT कानपुर
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर है। ये 15 पद्मश्री और 4 पद्मभूषण प्राप्त कर चुका है।
IIT रुड़की
उत्तराखंड के रुड़की में स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की देश के सबसे पुराने इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक है। इसकी शुरुआत 1847 में सिविल इंजीनियरिंग कॉलेज के रूप में हुई थी।
IIT खड़गपुर
1951 में स्थापित भारतीय आईआईटी खड़गपुर राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में मान्यता प्राप्त पहला आईआईटी है।
IIT गुवाहाटी
असम के अमीनगांव में स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी को NIRF रैंकिंग 2024 के अनुसार, इंजीनियरिंग में सातवें और नौवें स्थान पर रखा गया है।
ऐसी ही कॉलेज डिटेल्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।