हर कॉन्सेप्ट जल्दी से होगा याद, अपनाएं ये ब्रेन हैक्‍स


By Mahima Sharan04, Dec 2024 04:49 PMjagranjosh.com

कॉन्सेप्ट को कैसे करें याद

किसी भी कॉन्सेप्ट को याद करना और जानकारी को लंबे समय तक दिमाग में बनाए रखना एक चुनौतीपूर्ण काम है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ब्रेन हैक्स लेकर आए हैं, जो आपको सभी कॉन्सेप्ट को आसानी से याद करने की क्षमता देते हैं-

जानकारी को टुकड़ों में बांटें

जब जानकारी को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटा जाता है, तो दिमाग उसे बेहतर तरीके से प्रोसेस कर पाता है।

एक्टिव लर्निंग

कॉन्सेप्ट को बार-बार पढ़ने के बजाय, आपने जो सीखा है, उस पर एक्टिव तरीके से खुद को परखें। इससे याददाश्त और समझ मजबूत होती है।

रिवीजन

रटने के बजाय अपने टॉपिक को समय के साथ दोहराएं। इससे आपके दिमाग को जानकारी को लंबे समय तक याद रखने में मदद मिलती है।

सिखाकर सीखें

कॉन्सेप्ट को ऐसे समझाएं जैसे कि आप किसी और को पढ़ा रहे हों। अगर आप इसे आसान बना सकते हैं, तो आपने इसमें महारत हासिल कर ली है।

कमजोर क्षेत्र

उन क्षेत्रों की पहचान करें जहां आपको परेशानी हो रही है और जब तक आप स्पष्ट रूप से समझा नहीं सकते, तब तक उन पर दोबारा विचार करें।

इन ब्रेन हैक्स के साथ आप किसी भी कॉन्सेप्ट को लंबे समय तक याद रख सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

आपके स्ट्रेस को छूमंतर करने के शानदार तरीके