बुलंदशहर का ये गांव कहलाता है मास्टरों का गांव


By Priyanka Pal12, Apr 2025 04:53 PMjagranjosh.com

शिक्षक

दुनिया में एक शिक्षक की नौकरी बेहतरीन नौकरी मानी जाती है। जहां गुरु एक शिष्य को सही दिशा दिखाने का भी काम करते हैं।

क्या आप जानते हैं

लेकिन क्या आप जानते हैं बुलंदशहर के एक ऐसे गांव के बारे में जिसे मास्टरों का गांव कहा जाता है।

मास्टरों का गांव

शिक्षा हर किसी के लिए जरूरी है लेकिन आज हम जिस गांव की बात कर रहें हैं। वहां ज्यादातर घरों में कोई न कोई सदस्य शिक्षक ही होता है। जी हां उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का साबितगढ़ गांव, मास्टरों का गांव कहलाता है।

प्राइमरी स्कूल

मास्टरों का गांव यह पूरे उत्तर प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान बनाए हुए है। इस गांव ने अब तक लगभग 100 से ज्यादा टीचर दिए हैं।

शिक्षक से लेकर हेडमास्टर

यहां के ज्यादातर लोग पढ़ लिखकर शिक्षक से लेकर हेडमास्टर तक बनते हैं। पहासू कस्बे का यह गांव अपने पूर्वजों की शिक्षा के लिए भी मशहूर है।

शिक्षा का माहौल

इस गांव में शिक्षा का माहौल इतना फैला हुआ है कि यहां तीन कॉलेज बने हुए हैं, जो विद्यार्थियों को हाई क्वालिटी की एजुकेशन देने के लिए जाने जाते हैं।

शिक्षक बनने की सपना

यहां के बच्चे मुख्य रूप से शिक्षक बनने का सपना देखते हैं और उसी दिशा में आगे बढ़ते रहते हैं। इस गांव के कई पुरुष और महिलाएं आज भी सरकारी सेवा में हैं, जबकि कुछ रिटायर हो चुके हैं।

ऐसी ही जनरल नॉलेज, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

What To Do If You Have A RAC Ticket?