मटीरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग में करियर कैसे बना सकते हैं?


By Priyanka Pal16, Jan 2025 05:48 PMjagranjosh.com

मटीरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग में करियर

मटीरियल साइंटिस्ट को भारत में उसकी क्षमताओं और स्किल के आधार पर 10,000 रुपये से लेकर 45,000 रुपये तक वेतन मिल जाता है। अगर आप भी इस फील्ड में करियर बनाने के बारे मेें सोच रहे हैं, तो आगे जानिए।

योग्यता

आपको मटीरियल साइंटिस्ट बनने के लिए कम से कम मटीरियल साइंसेज और इंजीनियरिंग में आपके पास ग्रैजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

नौकरी

मटीरियल साइंस में अगर डिग्री कोर्स किया है तो आपके लिए जॉब के कई रास्ते जैसे टेक्निकल सेल्स इंजीनियर, रिसर्च साइंटिस्ट, प्रॉडक्ट डिवेलपमेंट साइंटिस्ट और मटीरियल्स इंजीनियर खुल सकते हैं।

इंडायरेक्ट फील्ड में नौकरी

इसी के साथ आप क्वॉलिटी मैनेजर, पैटेंट एग्जामिनर, मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम इंजीनियर, हायर एजुकेशन लेक्चरर और बायॉमेडिकल इंजीनियर जैसी फील्ड में भी एंट्री ले सकते हैं।

इंस्टीट्यूट

अगर आप किसी विदेशी संस्थान डिग्री लेना चाहते हैं तो मैसाचुसट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी, स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज जैसी भी कई यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर सकते हैं।

सैलरी

अगर आप सॉफ्टवेयर की नॉलेज रखते हैं, तो आपकी सैलरी 1,00,000 रुपये महीने तक हो सकती है। पोस्ट ग्रैजुएशन के बाद और मोटी सैलरी मिल सकती है।

ऐसी ही करियर टिप्स, सरकारी नौकरियों, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

बिना किसी डिग्री के भी शुरू कर सकते हैं ये 7 स्टार्टअप बिजनेस