CBSE का बड़ा फैसला, इन 20 स्कूलों की मान्यता हुई रद्द


By Priyanka Pal28, Mar 2024 03:37 PMjagranjosh.com

सीबीएसई

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 20 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है। इसमें देश की राजधानी दिल्ली के 5 स्कूल शामिल हैं। बोर्ड ने तीन स्कूल के ग्रेड का स्तर भी कम कर दिया है।

निरीक्षण

देशभर के सीबीएसई स्कूलों में किए गए निरीक्षण के दौरान यह पता चला है कि कुछ स्कूल डमी और अयोग्य स्टूडेंट को अपने यहां एडमिशन दे रहे थे। इसी के साथ रिकॉर्ड को भी दर्ज नहीं कर रहे थे।

रद्द स्कूल

सीबीएसई बोर्ड की गहन जांच के दौरान 20 स्कूलों की मान्यता रद्द करने और तीन का ग्रेड कम करने का निर्णय लिया गया है।

दिल्ली के स्कूल

राजधानी दिल्ली के 5 स्कूल अनएफिलेटेड स्कूलों में शामिल किए गए हैं। इसमें दिल्ली के सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, भारत माता सरस्वती बाल मंदिर, नेशनल पब्लिक स्कूल, चांद राम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल और मैरीगोल्ड पब्लिक स्कूल, जबकि उत्तर प्रदेश के लॉयल पब्लिक स्कूल, ट्रिनिटी वर्ल्ड स्कूल, क्रिसेंट कॉन्वेंट स्कूल शामिल हैं।

राज्य

अनएफिलेटेड स्कूलों की लिस्ट में उत्तर प्रदेश के तीन, दो-दो केरल, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र और एक-एक जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, असम और मध्य प्रदेश में हैं। दिल्ली, पंजाब और असम के स्कूल भी इसमें शामिल हैं।

राजस्थान

इसमें राजस्थान के सीकर स्थित प्रिंस यूसीएच माध्यमिक विद्यालय और जोधपुर स्थित ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल भी शामिल हैं।

कम ग्रेड

सीबीएसई ने जिन स्कूलों का ग्रेड कम किया है, इसमें दिल्ली का विवेकानंद स्कूल, पंजाब के बठिंडा का श्री दशमेश सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल और असम के बारपेटा में श्रीराम अकादमी शामिल हैं।

डमी स्कूल

सीबीएसई ने अपनी जांच में पाया कि इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूडेंट डमी स्कूल में जाना पसंद करते हैं। ताकि वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर सकें। छात्र क्लास अटेंड करना पसंद नहीं करते वह सीधा बोर्ड एग्जाम में बैठ जाते हैं।

सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

नाकामयाब बच्‍चों में होती हैं ये 8 आदतें, ऐसे करें सुधार