चाणक्य की कही बातें आपका पढ़ाई में लगाएंगी मन
By Priyanka Pal
28, Jan 2025 06:00 AM
jagranjosh.com
यदि आप जीवन में चाणक्य के विचार अपना लेते हैं, तो आप अपना विद्यार्थी जीवन सफल बना सकते हैं। पढ़िए उनके प्रेरणा देने वाले विचार।
चाणक्य नीति में आचार्य ने अपनी नीति में लिखा है कि अगर सुख की इच्छा हो तो विद्या अध्ययन का विचार छोड़ देना चाहिए।
यदि विद्यार्थी विद्या सीखने की इच्छा रखता है तो उसे सुख और आराम का त्याग कर देना चाहिए।
क्योंकि सुख चाहने वाले को विद्या हासिल नहीं हो सकती और जो विद्या हासिल करना चाहता है, उसे सुख नहीं मिल सकता।
चाणक्य के अनुसार, विद्या लेते समय विद्यार्थी को सुख – सुविधाओं की आशा नहीं करनी चाहिए।
कठोर तप से ही विद्या हासिल हो सकती है। अगर विद्यार्थी विद्या में पारंगत होना चाहता है, तो उसे निरंतर अभ्यास करना पड़ता है। जो सुख से नहीं हो सकता है।
विद्यार्थी को सुख की आशा ही छोड़ देना चाहिए वरना उसे विद्या प्राप्त नहीं हो सकती है। क्योंकि भोग और ज्ञान परस्पर विरोधी हैं।
ऐसी ही मोटिवेशनल कोट्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
छात्रों को जरूर अपनानी चाहिए नीम करोली बाबा की ये आदतें
Read More