JEE Advanced 2025: जेईई परीक्षा के लिए क्या योग्यता चाहिए?
By Priyanka Pal07, Nov 2024 12:29 PMjagranjosh.com
जेईई परीक्षा के लिए योग्यता
NTA की ओर से जारी की गई गाइडलाइंस के अनुसार, JEE एड्वांस एग्जाम उम्मीदवार लगातार 3 बार दे सकते हैं। आगे जानिए इस एग्जाम से जुड़ी योग्यताएं क्या हैं।
जन्म
जारी गाइडलाइंस के अनुसार, उम्मीदवार जो 1 अक्टूबर 2000 को या उसके बाद पैदा हुए JEE एड्वांस दे सकते हैं।
कैटेगिरी
SC, ST और PwD स्टूडेंट्स को ऐज लिमिट में 5 साल की छूट दी गई है यानी 1 अक्टूबर, 1995 को या उसके बाद पैदा हुए उम्मीदवार एग्जाम में शामिल हो सकते हैं।
12वीं पास
साल 2023, 2024 या 2025 में जिन भी उम्मीदवारों ने क्लास 12 पास की हो। वह इस एग्जाम को दे सकते हैं।
स्ट्रीम
जिन भी उम्मीदवारों ने 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स जैसे विषयों से पढ़ाई की है, वह भी जेईई एडवांस्ड दे सकते हैं।
कौन नहीं दे सकता एग्जाम ?
साल 2022 या उससे पहले 12वीं का एग्जाम देने वाले उम्मीदवार इस एग्जाम में शामिल नहीं हो सकते।
आईआईटी
किसी भी आईआईटी में एडमिशन पा चुके उम्मीदवार जेईई के लिए एलिजिबल नहीं हो सकते।
JEE मेन्स
नोटीफिकेशन में यह भी कहा गया है कि अभी तक JEE मेन्स क्वालिफाई करने वाले टॉप 2.5 लाख स्टूडेंट्स JEE एड्वांस के लिए एलिजिबल होते थे। लेकिन इस बार ये संख्या बढ़ाई जा सकती है।
ऐसी ही सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।
फोन से जुड़ी 7 बुरी आदतें जिनसे बच्चा स्कूल में बनता है सुस्त