परीक्षा के दौरान छात्र अक्सर करते हैं ये 5 गलतियां


By Mahima Sharan12, Jan 2025 01:39 PMjagranjosh.com

एग्जाम में क्यों आते हैं कम नंबर

अक्सर आपने कुछ बच्चों को यह कहते हुए सुना होगा कि उन्होंने एग्जाम को अच्छा दिया था, लेकिन उनके नंबर अच्छे नहीं आते। आइए जानते हैं एग्जाम के दौरान आपसे क्या गलती हो होती है।

निर्देशों को ध्यान से न पढ़ना

कई छात्र निर्देशों को ध्यान से पढ़े बिना ही प्रश्नों के उत्तर देने में जल्दबाजी करते हैं। इससे गलतफहमियां हो सकती हैं, जैसे कि आवश्यकता से ज़्यादा या कम प्रश्नों के उत्तर देना या मुख्य आवश्यकताओं को छोड़ देना, जिससे आपके अंक कट सकते हैं।

खराब समय प्रबंधन

छात्र अक्सर एक चुनौतीपूर्ण प्रश्न पर बहुत अधिक समय व्यतीत करते हैं, जिससे अन्य सवालों के लिए पर्याप्त समय नहीं बचता। प्रत्येक अनुभाग या प्रश्न के लिए सही समय निकालना बेहद ही आवश्यक है।

आसान प्रश्नों को छोड़ना

कठिन प्रश्नों को पहले हल करने की जल्दबाजी में, छात्र कभी-कभी आसान प्रश्नों को छोड़ देते हैं, यह सोचकर कि वे बाद में फिर से उन पर आएंगे।

पेपर को वापस से न दोहराना

कई छात्र परीक्षा समाप्त करने के बाद अपने उत्तरों को रिवाइज करने के लिए अपना महत्वपूर्ण समय का उपयोग करने के बजाय आलसी बनकर बैठ जाते हैं।

गलत फॉर्मेट

खराब लिखावट, फ़ॉर्मेटिंग की कमी, या खराब तरीके से ऑर्गनाइज जवाब आपके पेपर को खराब बनाती है। इसलिए सही तरीके से अपने आंसर को फॉर्मेट करना बेहद ही जरूरी है।

इन गलतियों के कारण ही एग्जाम में बच्चों के कम नंबर आते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ 

6 साल से कम है बच्चे की उम्र, भूलकर भी न करें ये बातें