इन 8 देशों में सबसे कम घंटे काम करते हैं लोग


By Mahima Sharan07, Feb 2024 06:43 PMjagranjosh.com

काम करने के घंटे

ऑफिस में काम करने वाले ज्यादातर लोगों की ख्वाहिश होती हैं कि उनकी शिफ्ट के घंटे ज्यादा न हो। शायद आपको हैरानी होगी, लेकिन दुनिया में कुछ देशों में Working hours काफी कम है।

नीदरलैंड

इस लिस्ट में पहला नाम नीदरलैंड का है। बता दें कि यहां के लोगों को एक हफ्ते में महज 29 घंटे के लिए काम करना होता है।

आइसलैंड

आमतौर पर सभी को सप्ताह में कम से कम पांच दिन काम करना होता है। हालांकि, आइसलैंड में काम करने वाले कर्मचारियों को एक हफ्ते में 4 दिन काम करना होता है।

ऑस्ट्रेलिया

इस देश की लगभग 20 कंपनियां प्रयोग के तौर पर 4 दिन का वर्क कल्चर शुरू कर रही हैं। अगर यह सफल होता है तो इसे अन्य कंपनियां भी फॉलो कर सकती हैं।

डेनमार्क

दुनिया में डेनमार्क भी एक ऐसा देश है, जहां के लोग एक हफ्ते में केवल 33 घंटे के लिए ही काम करते हैं। यह हमारे देश की तुलना में काफी कम है।

बेल्जियम

इस देश के कर्मचारी भी केवल चार दिन ही काम करते हैं। हालांकि, यहां पर काम करने के घंटे 40 हैं। इसका मतलब है कि बेल्जियम के लोग रोजाना 10 घंटे काम करते हैं।

जापान

उपरोक्त देशों के अलावा जापान की सरकार भी 4 दिन वर्क कल्चर को अपना रही हैं। इसका उद्देश्य मृत्यु दर को कम करना है।

स्पेन

इस देश की सरकार ने भी कर्मचारियों के लिए केवल 4 दिन काम करने की योजना बनाई है। इसके लिए 50 मिलियन यूरो का निवेश करने की योजना भी तैयार कर ली गई है।

रमाबाई अंबेडकर कौन थी? जानिए उनसे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें