इस देश में नहीं है एक भी भिखारी


By Mahima Sharan18, Feb 2024 03:17 PMjagranjosh.com

भूटान का प्राकृतिक सौंदर्य

भारत का पड़ोसी देश भूटान अपने नेचुरल सौंदर्य और खास संस्कृति के कारण दुनियाभर में मशहूर है। हर कोई अपने जीवन में एक बार भूटान की यात्रा जरूर करना चाहता है।

यहां के रोचक तथ्य जानकर आप हैरान हो जाएंगे

मालूम हो कि भूटान भारत और चीन से अपना बॉर्डर शेयर करता है। वहीं भूटान में कुछ ऐसी खासियत है जो दुनिया के किसी दूसरे शहर में सुनने के लिए नहीं मिलेगा। इसके रोचक तथ्यों के बारे में सुनकर आप भी चौंक जाएंगे।

ट्रैफिक कंट्रोल के अच्छे नियम

दुनियाभर में ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए हर चौराहे या रास्ते पर ट्रैफिक लाइट लगी रहती है। लेकिन इसके बावजूद लोग ट्रैफिक लाइट को जम्प करते हैं। वहीं, भूटान में ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। यहां ट्रैफिक पुलिस ही ट्रैफिक मैनेज करते हैं।

नहीं मिलेगा एक भी भिखारी

इतना ही नहीं भूटान में एक और खास बात है दरअसल यह आपको एक भी भिखारी या बेघर व्यक्ति देखने के लिए नहीं मिलेगा।

सरकार देती है रहने खाने की गारंटी

बता दें कि भूटान की सरकार सभी व्यक्तियों के रहने और खाने-पीने के लिए भोजन की गारंटी देती है। यही कारण है कि यहां एक भी इंसान किसी भी रात भूखा नहीं सोता।

निशुल्क हेल्थ सुविधा

इस देश के लोगों को एक और फायदा मिलता है। यह हेल्थ का इलाज बिल्कुल निशुल्क है। यहां कोई भी व्यक्ति स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित नहीं रहता। यहां तक की सरकार की ओर से लोगों को दवाइयां भी मुफ्त में दी जाती है।

एकमात्र कार्बन निगेटिव देश

भूटान दुनिया का एकमात्र कार्बन निगेटिव देश भी है। यानी यह देश जितना अधिक कार्बन डाइऑक्साइड पैदा करता है, उतना ही अधिक एब्जॉर्ब भी करता है। अगर पूरी दुनिया को कार्बन कम करना सीखना है तो उसे भूटान से सीखना होगा।

प्लास्टिक बैग पर बैन

भूटान में प्लास्टिक बैग साल 1999 से ही बैन है। यहां के लोग प्लास्टिक बैग के जगह जूट बैग, हाथ से बुने हुए कैरी बैग, होममेड कैरी बैग का इस्तेमाल करते हैं।

भूटान एक मात्र ऐसा देश है जहां एक भी भिखारी नहीं है। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ

कौन थे कर्पूरी ठाकुर? जिन्हें दिया जाएगा भारत रत्न