क्रिएटिव गिफ्ट पैकिंग के साथ इस क्रिसमस को बनाएं खास


By Priyanka Pal20, Dec 2024 12:55 PMjagranjosh.com

अगर आप इस क्रिसमस को खास बनाना चाहते हैं, तो आज हम बताने जा रहे हैं आपके लिए कुछ क्रिएटिव गिफ्ट पैकिंग के आइडिया।

ब्राउन पेपर के साथ हैंडमेड डिजाइन

साधारण ब्राउन पेपर से आप उस पर रंगीन स्केच पेन से क्रिसमस ट्री, स्टार या स्नोफ्लेक्स बना सकते हैं। इसी के साथ पैकिंग पर जूट की रस्सी बांधकर एक नेचुरल लुक दे सकते हैं।

गिफ्ट टॉपर्स

गिफ्ट बॉक्स पर छोटे-छोटे क्रिसमस टॉपर्स, जैसे मिनी बेल्स, कैन्डी स्टिक्स या क्रिसमस बॉल्स चिपका सकते हैं। आप इसे रंगीन रिबन से भी सजा सकते हैं।

पोल्का डॉट्स पैकिंग

सफेद कागज पर अलग-अलग रंगों से पोल्का डॉट्स बना सकते हैं। इसके लिए आप कॉटन बॉल्स या पेंट ब्रश का उपयोग कर सकते हैं। पैकिंग को रंगीन रिबन से बांधकर फिनिशिंग टच दे सकते हैं।

फोटो गिफ्ट टैग

क्रिएटिव लुक देने के लिए आप गिफ्ट पर गिफ्ट पाने वाले व्यक्ति की फोटो चिपका सकते हैं। यह पैकिंग को पर्सनलाइज्ड और खास बना देगा। फोटो के साथ Merry Christmas लिखना न भूलें।

शाइनिंग ग्लिटर लुक

साधारण पेपर पर ग्लू लगाकर उस पर गोल्डन या सिल्वर ग्लिटर छिड़क सकते हैं। यह पैकिंग को चमकदार और त्योहार जैसा लुक देगा।

फैब्रिक रैपिंग

पुराने रंगीन स्कार्फ या कपड़े के टुकड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं। गिफ्ट को कपड़े से लपेटें और एक सुन्दर गांठ बांधें। यह पर्यावरण के अनुकूल तरीका भी है।

क्रिसमस थीम्ड स्टैंप

गिफ्ट रैपिंग पेपर पर क्रिसमस थीम के स्टैंप जैसे स्नोमैन, सांता क्लॉज, या स्टार्स लगाएं। इसे चमकीले पेंसिल कलर से हाइलाइट कर सकते हैं।

ऐसी ही टिप्स, सरकारी नौकरियों, करियर टिप्स, मोटिवेशनल कोट्स और एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

स्टूडेंट्स रोजाना 5 मिनट मेडिटेट करने की ऐसे करें शुरुआत