CUET PG 2024: 11 से 28 मार्च तक होंगे सीबीटी मोड में एग्जाम


By Priyanka Pal29, Feb 2024 11:17 AMjagranjosh.com

सीयूईटी

NTA ने सीयूईटी पीजी के लिए सब्जेक्ट वाइज एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने शेड्यूल नहीं देखा है, वे ऑफिशियल वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर देख सकते हैं।

आवेदन

एग्जाम के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करने वाले हैं वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने सब्जेक्ट के लिए कंडक्ट होने वाले पेपर की डेट चेक कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन

उम्मीदवार nta.ac.in पर मेल भी कर सकते हैं। इस एग्जाम का आयोजन 157 विषयों के लिए किया जाएगा। एग्जाम में शामिल होने के लिए 4,62,589 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

एग्जाम

11 मार्च को इलेक्ट्रॉनिक्स, Geology, फाॅर्मेसी सहित अन्य विषयों के एग्जाम का आयोजन किया जाएगा। NTA भारत के बाहर 24 शहरों में 11 मार्च से 28 मार्च तक पीजी परीक्षा का आयोजन करेगा।

सीबीटी मोड में एग्जाम

इस परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर आधारित किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को अधिकतम चार टेस्ट पेपर या विषय चुनने का विकल्प दिया गया था।

एग्जाम शिफ्ट

जारी नोटिस के अनुसार, CUET PG एग्जाम 2024 की सिटी स्लिप एग्जाम की डेट से सात दिन पहले जारी की जाएगा। यह एग्जाम तीन शिफ्ट में आयोजित किए जाएंगे।

एग्जाम टाइम

पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 10:45 बजे तक होगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:45 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक आयोजित होगी। तीसरी शिफ्ट दोपहर शाम 4:30 बजे से शाम 6:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। हर शिफ्ट 105 मिनट की अवधि के लिए होगी।

ऐसी ही एजुकेशन से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh.com के साथ।

ये हैं देश के सबसे पुराने इंजीनियरिंग कॉलेज