By Mahima Sharan25, Mar 2024 12:45 PMjagranjosh.com
बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेज
NIRF रैंकिंग के अनुसार इस बार भी आईआईटी मद्रास को पहला स्थान मिला है। ऐसे में अगर आप बीटेक करने की सोच रहे हैं तो यहां टॉप-10 बेस्ट और पुराने इंजीनियरिंग कॉलेज देखें।
आईआईटी, मद्रास
आईआईटी मद्रास का निर्माण 1959 में हुआ था। इसकी गिनती न केवल भारत बल्कि दुनिया के सर्वोच्च शिक्षण संस्थानों में होती है। इसमें लगभग 550 संकाय, 8000 छात्र और 1200 प्रशासनिक और सहायक कर्मचारी हैं।
आईआईटी दिल्ली
आईआईटी दिल्ली का निर्माण 1961 में हुआ था। तब से लेकर अब तक आईआईटी दिल्ली देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में शामिल किया गया है।
आईआईटी बॉम्बे
तीसरे स्थान पर आईआईटी बॉम्बे है। इसकी स्थापना साल 1958 में हुई थी। यहां से कई ऐसी हस्तियां निकली हैं जिन्होंने पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन किया है। आईआईटी बॉम्बे विदेशी सहायता से स्थापित होने वाला पहला आईआईटी है।
आईआईटी कानपुर
चौथे नंबर पर आईआईटी कानपुर को रखा गया है। इसकी स्थापना 1959 में हुई थी। इसकी स्थापना अमेरिका और भारत के बीच सहयोग के रूप में की गई थी। यह एक प्रमुख भारतीय तकनीकी संस्थान के रूप में उभरा है।
आईआईटी रूड़की
इस लिस्ट में आईआईटी रूड़की 6वें नंबर पर है। इसका नाम पहले कॉलेज ऑफ सिविल इंजीनियरिंग एट रूड़की (1847-1853) था। इसके बाद इसका नाम थॉमसन कॉलेज ऑफ सिविल इंजीनियरिंग (1853 - 1948), रूड़की विश्वविद्यालय (1948 - 2001) रखा गया।
आईआईटी खड़गपुर
आईआईटी खड़गपुर को 5वें नंबर पर रखा गया है। यह सबसे पुराना आईआईटी संस्थान है, जिसे 1951 में भारत सरकार द्वारा बनाया गया था। भारत सरकार ने इसे आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय के संस्थान के रूप में मान्यता प्राप्त है।
आईआईटी गुवाहाटी
इंजीनियरिंग कॉलेजों की सूची में आईआईटी गुवाहाटी 7वें स्थान पर है। इसकी स्थापना 1994 में हुई थी। यह उत्तर-पूर्व का एकमात्र आईआईटी संस्थान है।
तो ये हैं देश के टॉप 10 बेस्ट और पुरानी इंजीनियरिंग कॉलेज। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ
PM Kisan Scheme 2024: पीएम किसानों के खाते में डालेंगे 2 हजार रूपये की राशि