By Mahima Sharan22, May 2024 04:37 PMjagranjosh.com
रोजमर्रा की आदतें
अगर हम अपनी दैनिक आदतों में सुधार कर लें तो हम दूसरों कि तुलना में ज्यादा तेज और होशियार बन सकते हैं। इसलिए यहां कुछ आदतों के बारे में बताएंगे-
किताबें पढ़ना
पढ़ना आपको नए विषयों से परिचित करा सकता है जो आपके मस्तिष्क स्वास्थ्य में सुधार करते हैं। अगर आप होशियार बनना चाहते हैं, तो रोजाना पढ़ने की आदत विकसित करें।
समान विचारधारा वाले लोगों से घेरें
स्मार्ट लोगों के साथ समय बिताने से ज्ञान बढ़ता है। इससे आपकी सोचने-समझने की क्षमता में भी वृद्धि होती है। तेजी से स्मार्ट बनने के लिए यह एक आदर्श तरीका है।
रोजाना व्यायाम करें
रोजाना व्यायाम करने से दिमाग एक्टिव रहता है। शारीरिक गतिविधि करने से सोचने-समझने की शक्ति बढ़ती है।
नई भाषा सीखें
एक से अधिक भाषाएं बोलने से क्षमताओं का विकास होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि भाषाओं के बीच स्विच करने के लिए बहुत अधिक एकाग्रता, फोकस और आत्म-नियंत्रण की आवश्यकता होती है।
सीखने के अवसरों की तलाश करना
जरूरी नहीं कि केवल विद्यार्थी ही सीखें। दुनिया लगातार बदल रही है ऐसे में केवल वही इंसान आगे बढ़ सकता है जिसके अंदर लगातार सीखने की चाहत हो।
अपना स्क्रीन टाइम कम करें
यदि आप हर दिन अधिक स्मार्ट बनना चाहते हैं, तो अपने स्क्रीन टाइम का ध्यान रखकर शुरुआत करें। स्मार्टफोन के अत्यधिक उपयोग आपकी प्रोडक्टिविटी खराब होती है।
ध्यान का अभ्यास करें
दिमाग के कार्यक्षमता में सुधार और भावनात्मक बुद्धिमत्ता को बढ़ाने के लिए ध्यान एक शक्तिशाली तरीका है। इसलिए रोजाना कम से कम 10 मिनट भी मेडिटेशन जरूर करें।
वीडियो गेम
वीडियो गेम खेलने से एक्रागता बढ़ती है। इससे प्लानिंग और मैनेजमेंट कि स्किल में भी सुधार होता है।
इमेजिनेशन पावर को बढ़ाएं
अगर आप खुद को होशियार बनाना चाहते हैं, तो अपनी इमेजिनेशन पावर को बढ़ाए। आपका दिमाग ही सबसे बड़ा दोस्त है। इस पर काबू पाना सीखें।
इन टिप्स को फॉलो कर के आप खुद को होशियार बना सकते हैं। शिक्षा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagranjosh के साथ